Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली आसपास के राज्यों में कोरोना फैलाने के लिए जिम्मेदार है: पंजाब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्दू
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली आसपास के राज्यों में कोरोना फैलाने के लिए जिम्मेदार है: पंजाब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्दू

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
default

देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्दू ने कहा कि अगर कोरोना से हालात नहीं सुधरे तो जल्द पूरे राज्य में लॉकडाउन में दोबारा से लॉकडाउन लगाया जा सकता है. इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली को आसपास के राज्यों में कोरोना फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया.

पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्दू और कैबिनेट रैंक के विधायक राजकुमार वेरका ने दिल्ली को आसपास के राज्यों में कोरोना फैलाने का जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि दिल्ली की वजह से ही हरियाणा में भी कोरोना के हालात बेकाबू हैं और दिल्ली अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रही और इसका खामियाजा आसपास के राज्यों को उठाना पड़ रहा है.

दोनों ही नेताओं ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली से आ रहे वाहनों की पंजाब में एंट्री रोकी जा सकती है और दिल्ली को पंजाब से जोड़ने वाली हरियाणा की सीमाओं को भी सील किया जा सकता है.

स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिद्धू ने दिल्ली से आ रहे लोगों से अपील की कि वो पंजाब में एंट्री करने से पहले अपने स्वास्थ्य को लेकर तमाम जानकारियां बताएं.

पंजाब सरकार के प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने दिल्ली मॉडल को पूरी तरह से फेल बताते हुए दिल्ली को आसपास के राज्यों की कोरोना स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि अगर पंजाब में स्थिति बिगड़ती है तो ऐसे में सरकार के पास लॉकडाउन को एक बार फिर से सख्ती के साथ लागू करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचता है.

पंजाब में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4627 है, जिसमें 113 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी एक्टिव केस की संख्या 1415 है. वहीं, हरियाणा में कुल केस की संख्या 12 हजार 10 है, जिसमें 188 लोगों की मौत हो चुकी है और 4897 एक्टिव केस हैं. वहीं, दिल्ली में कुल मरीजों का आंकड़ा 70 हजार से अधिक है.

Post navigation

Previous: भारत गर्व से कह सकता है कि कानून-नियमों से परे लोकतंत्र हमारे संस्कार है: PM मोदी
Next: CBSE की 10वीं और 12वीं की होने वाली परीक्षा कैंसिल होगी: सुप्रीम कोर्ट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.