Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मरीजों का आंकड़ा नौ सौ पार पहुंचा,नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप।
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मरीजों का आंकड़ा नौ सौ पार पहुंचा,नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप।

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
26_06_2020-coronavirus_10_20439357

राजधानी में कोरोना का प्रकोप कायम है। गुरुवार को पुलिस, पत्रकार, डॉक्टर, नर्स समेत कई कर्मी संक्रमण की चपेट में आए। ऐसे में अस्पतालों से लेकर विभागों तक हड़कंप मचा रहा। वहीं, शहर में मरीजों की संख्या अब नौ सौ पार हो गई है। राजधानी में गुरुवार को 36 कोरोना के पॉजिटिव मरीज आए। इसमें आठ महिला व 28 पुरुष पाए गए हैं।

संक्रमित मरीजों में रिजर्व पुलिस लाइन के आठ, न्यूज चैनल के छह पत्रकार, पारा में एक,लोकबंधु का एक कर्मचारी, आलमबाग में सात, तेलीबाग में एक,108 एंबुलेंस सेवा के चार, गौतमपल्ली के तीन , एलडीए में एक , विभूतिखंड में एक, हुसैनाबाद में एक, विवेकखंड में एक, विजयनगर में एक के रोगी पाया गया है।

सीएमओ की टीम ने अमरूदही बाग, सुजानपुरा, एलडीए काॅलोनी, गीता पल्ली, नटखेडा, बिल्लावा क्षेत्रों में संक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। इसमें 36 टीमें लगाई गई हैं। टीम ने 3281 घर का भ्रमण किया। साथ ही12974 लोगों का स्वास्थ्य ब्योरा जुटाया। कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 468 लोगों का सैंपल जुटाया गया। वहीं मरीजों की संख्या कुल 922 हो गई है।

पीजीआइ के गेस्ट्रो वार्ड की नर्स में संक्रमण मिला। इसके बाद वार्ड और संस्थान परिसर में अफरातफरी मच गई। पीजीआइ परिसर में रहनी वाली यह पहली कर्मचारी हैं, जो कोरोना संक्रमित हुई हैं।

नर्स को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं संपर्क में आए वार्ड और आवासीय परिसर के लोगों के नमूने जांच को भेजा गया। यह नर्स परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के निकट टाइप टू आवास में रहती हैं। गेस्ट्रो वार्ड में ड्यूटी कर रही थीं। तीन दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर कोरोना जांच कराई थी।।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार मुझे फिजूल की धमकियां देकर अपना समय व्यर्थ कर रही है: प्रियंका गांधी वाड्रा
Next: कोरोना के कहर से रेलवे ने सभी रेगुलर ट्रेनों को 12 अगस्त तक के लिए रद्द किया

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.