Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना मरीजो की कुल संख्या 4,90,401 पहुची अब तक 15,301 लोगों की हो चुकी मौत: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में कोरोना मरीजो की कुल संख्या 4,90,401 पहुची अब तक 15,301 लोगों की हो चुकी मौत: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
10_12_580582955corona-7

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 17,296 नए मामले सामने आए हैं और 407 लोगों की मौत हुई है।

इसके बाद देशभर में कोरोना मरीजो की कुल संख्या 4,90,401 हो गई है, जिनमें से 1,89,463 सक्रिय मामले हैं, 2,85,637 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 15,301 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने बताया, अभी तक करीब 58.24 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल हैं।

शुक्रवार सुबह तक जिन 407 लोगों की मौत हुई उनमें से 192 लोगों की महाराष्ट्र में, दिल्ली में 64, तमिलनाडु में 45, गुजरात में 18, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 15-15, आंध्र प्रदेश में 12, हरियाणा में 10, मध्यप्रदेश में आठ, पंजाब में सात, कर्नाटक में छह, तेलंगाना में पांच, राजस्थान में चार और जम्मू कश्मीर में दो लोगों की मौत हुई।

अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से एक-एक शख्स की मौत हुई। 24 घंटे में दो लाख से ज्यादा नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, कोरोना के लिए 25 जून तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 77,76,228 है। जिसमें से पिछले 24 घंटे में परीक्षण किए गए नमूनों की संख्या 2,15,446 है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी सरकार ने पॉपकॉर्न पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया
Next: इंदौर 311 एप से कोरोना मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हुई आसान अब PMO ने इसकी जानकारी मांगी

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.