Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा: CM योगी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

उत्तर प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा: CM योगी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_6image_10_30_499854854v-ll

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने NSG, CISF की तर्ज पर राज्य में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के गठन का ऐलान किया है.

इस बल का प्रयोग मुख्य रूप से मेट्रो, एयरपोर्ट, औद्योगिक इकाइयों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, ऐतिहासिक, धार्मिक स्थानों और जिला अदालतों में किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. इस बैठक में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के गठन का फैसला लिया गया. इस क्रम में सीएम योगी ने राज्य में UPSSF के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी ने कहा, हालिया मांग के अनुसार मेट्रो, एयरपोर्ट, औद्योगिक संस्थानों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों आदि के साथ-साथ जनपदीय न्यायालयों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षित बल की जरूरत है. इसके मद्देनजर एक स्पेशल सिक्योरिटी फोर्ट के गठन की जरूरत है, जो प्रोफेशनल ढंग से सुरक्षा कार्यों को संपन्न करे.

सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाए. उन्हें आधुनिक सुरक्षा प्रणाली और सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी जाए.

यह बल उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल, एयरपोर्ट, औद्योगिक संस्थानों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, ऐतिहासिक, धार्मिक व तीर्थ स्थलों और अन्य संस्थानों, जनपदीय न्यायालयों आदि की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

बैठक में सीएम योगी ने बताया कि पहले चरण में इस बल की 05 बटालियन का गठन किया जाएगा. वहीं, सीएम योगी ने जल्द ही इसके लिए प्रारूप तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर: बजाज ऑटो के फैक्टरी में 140 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव 2 कर्मचारीयो की हुई मौत
Next: दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग केंद्र को सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर बनाया गया

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.