Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भयावह: टिड्डी दल झज्जर जिले की सीमा पार करते हुए गुरुग्राम की सीमा में प्रवेश किया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

भयावह: टिड्डी दल झज्जर जिले की सीमा पार करते हुए गुरुग्राम की सीमा में प्रवेश किया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
locusts-1593246999

देशभर में खासतौर से उत्तर भारत में टिड्डी दल ने किसानों को परेशान कर रखा है। शनिवार सुबह टिड्डी दल झज्जर जिले की सीमा पार करते हुए गुरुग्राम की सीमा में प्रवेश कर गए। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवा का रुख पलटा तो टिड्डी दल फिर झज्जर वापस आ सकता है।

इसके बाद टिड्डी दल गुरुग्राम पटौदी सोहना में पहुंचा जहां लोगों ने जिला प्रशासन की एडवाइजरी के अनुसार थालियां बजाकर और पटाखे छोड़कर टिड्डी दलों को भगाने का प्रयास जारी है। गुरुग्राम से निकलकर छावला गांव के रास्ते अब टिड्डी दल दिल्ली के द्वारका में प्रवेश कर चुका है।

गोपाल राय ने बुलाई आपात बैठक राष्ट्रीय राजधानी में टिड्डी के संभावित हमले को लेकर दिल्ली के श्रम और विकास मंत्री गोपाल राय ने आज एक आपात बैठक बुलाई है। विकास सचिव, डिविजनल कमिश्नर, कृषि निदेशक और जिला मजिस्ट्रेट भी इसमें मौजूद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार टिड्डियों का यह दल करीब 6 किलोमीटर चौड़ा और 10 किलोमीटर लंबा है। यही वजह है इनकी मौजूदगी पटौदी, गुरुग्राम और दिल्ली में साथ-साथ देखी गई है। दिल्ली में प्रवेश करने वाला दल काफी छोटा है।

टिड्डी दल ने शनिवार सुबह झज्जर जिले में प्रवेश किया। यह विशाल टिड्डी दल जाटूसाना से उड़ा है। सभी बीडीपीओ, तहसीलदार, कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के साथ फसलों को बचाने के लिए फील्ड में उतर आए।

Post navigation

Previous: मुझे उम्मीद थी मैं टॉप करूंगा इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए मैंने हर रोज 15 घंटे पढाई की: अनुराग मलिक
Next: देश में कोरोना मरीजों की तादाद 528859 पहुची अब तक 16095 लोगो की हो चुकी मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.