Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना संकट: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा को 10 दिनों के लिए स्थगित किया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना संकट: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा को 10 दिनों के लिए स्थगित किया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
delhi-university2

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस मामलों के कारण दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने फाइनल ईयर के छात्रों के लिए होने वाली परीक्षा को 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है. वहीं परीक्षा की नई तारीख की घोषणा 3 जुलाई को की जाएगी.

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए शनिवार को परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया. ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों को जल्दी ही सूचित कर दिया जाएगा कि परीक्षा का आयोजन अब कब किया जाना है.

परीक्षा स्थगित को लेकर डीयू ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. बता दें, SOL और NCWEB के छात्रों की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है.

वहीं सीबीएसई ने 10वीं-12वीं की 1 से 15 जुलाई को होनी वाली बची परीक्षा को रद्द कर दिया है. ऐसे में डीयू के छात्रों को उम्मीद थी कि फाइनल ईयर की परीक्षा भी रद्द हो सकती है. हालांकि अभी परीक्षा को स्थगित किया है.

बता दें, दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने एडमिशन प्रक्रिया 20 जून से शुरू कर दी है. एडमिशन संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जारी कर दी गई है. .एडमिशन प्रक्रिया ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, Mphil और PhD कोर्सेज में दाखिले के लिए है.

पिछले साल 30 मई से 22 जून के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया हुई थी और 28 जून को पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी की गई थी. इस साल कोरोना वायरस के कारण एडमिशन में देरी हुई है.

Post navigation

Previous: बिहार में एलजेपी को अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए: चिराग पासवान
Next: इंदौर पुलिस ने हनी ट्रैप केस के आरोपी लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी को गुजरात से गिरफ्तार किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.