Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गांधी परिवार ने चीन से समझौता कर अपनी तिजोरी भरने का काम किया: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

गांधी परिवार ने चीन से समझौता कर अपनी तिजोरी भरने का काम किया: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

चीन से विवाद के बीच देश में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने बच्चों के लिए देश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

ये बातें उन्होंने कानपुर-बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र की संयुक्त जन संवाद रैली को संबोधित करते हुए कहीं. इस वर्चुअल रैली में उन्होंने झांसी की रानी को याद करते हुए कहा कि बुंदेलखंड की एक बेटी ने राष्ट्र के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया. एक मां ऐसी थी, जिसने अपने बेटे को पीठ पर बांधकर तलवार निकालकर अंग्रेजों को ललकारा था

वहीं, दुर्भाग्य देखिए कि रायबरेली की एक सांसद ऐसी हैं, जो राजीव गांधी फाउंडेशन के जरिए अपने बच्चों के लिए देश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं.

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने चीन से समझौता कर अपनी तिजोरी भरी. सोनिया गांधी ने दुश्मन से हाथ मिलाया और प्रधानमंत्री राहत कोष से भी पैसा उठा लिया. ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान को अपना धर्म माना है और एक ‘प्रधान सेवक’ के रूप में काम किया है.

देश ने वह मंजर भी देखा है जब केंद्र सरकार एक रुपया भेजती थी और गरीब की जेब में केवल 10 पैसा पहुंचता था. आज मोदी सरकार गरीब के लिए एक रुपया भेजती है तो वह पूरा का पूरा बैंक खाते में पहुंचता है. उन्होंने कहा कि अमेठी में गांधी परिवार की घड़ी बंद हो चुकी है अब रायबरेली का परिणाम बदलने में देर नहीं लगेगी.

बता दें कि राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी से 10 सवाल पूछे हैं, जिस पर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है और बीजेपी पर 10 सवाल दागे हैं. साथ ही बीजेपी और आरएसएस को मिलने वाली विदेशी फंडिंग पर सवाल उठाए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इंदौर पुलिस ने हनी ट्रैप केस के आरोपी लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी को गुजरात से गिरफ्तार किया
Next: दुनिया में भारत की विश्व बंधुत्व की भावना को सभी देशो ने महसूस किया: PM मोदी

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.