Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत कुमार पांडेय बैठक दौरान अचानक हुए बेहोश
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत कुमार पांडेय बैठक दौरान अचानक हुए बेहोश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत कुमार पांडेय एक बैठक दौरान अचानक बेहोश हो गए। इस घटना के बाद बैठक में मौजूद लोग घबरा गए। आनन-फानन में पुलिस कमिश्नर को राजधानी स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थित ठीक है। हम जांच कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम सुजीत पांडेय का सैंपल कोविड-19 जांच के लिए भेजने पर विचार कर रही है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर एक बैठक में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान वे अचानक बेहोश हो गए। मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बीपी और शुगर लेवल गिरने की वजह से वे बेहोश हुए थे। फिलहाल वे पूरी तरह ठीक हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बताया कि वे अभी ठीक हैं और उनका एमआरआई करायाा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि आज रात में ही उन्हें अस्पताल से छोड़ा जाए या कल सुबह डिस्चार्ज किया जाए।

पुलिस महकमे के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण वे लगातार काम कर रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले 21 हजार को पार गए हैं और राज्य में करीब 650 लोग इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नागरिक के तौर पर हम सबका संकल्प, समर्पण और सहयोग बहुत जरूरी है: PM मोदी
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया आज अयोध्या का दौरा

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.