Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीनी कंपनिया 48 घंटे में सफाई पेश करे: मोदी सरकार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य
  • विदेश

चीनी कंपनिया 48 घंटे में सफाई पेश करे: मोदी सरकार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव का असर अब दोनों देशों के संबंधों पर पड़ने लगा है. भारत सरकार ने सोमवार को देश में काम कर रही 59 चीनी ऐप को बैन कर दिया.

अब इन कंपनियों को 48 घंटे का वक्त दिया गया है, जिसमें वह अपनी ओर से सफाई पेश कर सकती है. सरकार के द्वारा गठित एक कमेटी सभी कमेटियों की बात सुनेगी.

सूत्रों की मानें, तो सरकार की ओर से एक कमेटी बनाई गई है. जिसमें आईटी, गृह मंत्री, सूचना मंत्रालय और कानून मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे. इसमें डाटा चोरी को लेकर कंपनियों से सवाल-जवाब होंगे.

सरकार की ओर से गूगल प्ले स्टोर को इन 59 ऐप को अपने यहां से हटाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं. यानी अब ये सभी ऐप इन प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेंगे और कोई नया यूज़र इन्हें डाउनलोड नहीं कर पाएगा. इन दो कंपनियों के अलावा सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स से भी इन ऐप को ब्लॉक करने को कहा है.

सरकार के सूत्रों का ये भी कहना है कि ये अंतिम लिस्ट नहीं है, सरकार की ओर से कुछ और नई ऐप का नाम इनमें जोड़ा जा सकता है. यानी सुरक्षा के लिहाज से जो ऐप्लिकेशन खतरा होंगी, उन्हें भी बैन किया जा सकता है.

आपको बता दें कि सोमवार देर शाम को ही सरकार ने टिकटॉक, वीचैट समेत कुल 59 चाइनीज़ मोबाइल ऐप को देश में बैन कर दिया था. इसके बाद रात 12 बजे के बाद से ही गूगल प्ले स्टोर से ये ऐप हटते हुए नज़र आए. अब मंगलवार को टिकटॉक इंडिया की ओर से बयान जारी किया गया है.

टिकटॉक ने अपने बयान में दावा किया है कि ये अंतरिम आदेश है और सरकार की ओर से उन्हें सफाई देने के लिए बुलाया गया है. बता दें कि सरकार की ओर से तर्क दिया गया है कि ये ऐप देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और ये डाटा चोरी का काम करती थीं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के आधार पर फल देते हैं उन्हें न्यायाधिपति भी कहा जाता है
Next: चातुर्मास में भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने के लिए चले जाते हैं जिससे शुभ और मांगलिक कार्य नहीं होते

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.