Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जुलाई महीने के पहले ही दिन आम आदमी को लगा बड़ा झटका एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जुलाई महीने के पहले ही दिन आम आदमी को लगा बड़ा झटका एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
5efc0ddc505e8

जुलाई महीने के पहले ही दिन आम आदमी को झटका लगा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है।

इससे पहले जून महीने के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलिंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया था। वहीं, मई में ग्राहकों को राहत मिली थी और यह 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था।

आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर एक रुपये महंगा हो गया है। कोलकाता में चार रुपये, मुंबई में 3.50 रुपये और चेन्नई में चार रुपये महंगा हुआ है।

इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 594 रुपये हो गई है, जो पहले 593 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 616 रुपये से बढ़कर 620.50 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 590.50 रुपये से बढ़कर 594 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 606.50 रुपये का था, जो आज से 610.50 रुपये का हो गया है।

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर चार रुपये सस्ता हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 1139.50 रुपये से कम होकर 1135.50 रुपये हो गई। कोलकाता में इसका दाम 1197.50 रुपये, मुंबई में 1090.50 रुपये और चेन्नई में यह 1255 रुपये का हो गया है।

मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं।

गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

Post navigation

Previous: देश में कोरोना मरीजो की संख्या 5,85,493 पहुची अब तक 17,400 लोगो की हो चुकी मौत
Next: कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद सबसे पहले कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जाएगा: PM मोदी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.