Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सपा सांसद आजम खान के प्रशासनिक अधिकारी सैयद गुलाम सय्यदैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

सपा सांसद आजम खान के प्रशासनिक अधिकारी सैयद गुलाम सय्यदैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
azam_1593799580_618x347-300x168

उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके करीबी एक प्रशासनिक अधिकारी पर शिकंजा कसा है. उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल बोर्ड-2 मॉल एवेन्यू के तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी सैयद गुलाम सय्यदैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

इस प्रशासनिक अधिकारी पर समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान से मिलीभगत करके धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज तैयार करने और शत्रु संपत्ति को जौहर यूनिवर्सिटी में मिलाने का आरोप है.

वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान और उनके परिवार पर कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल आजम खान और उनका परिवार सीतापुर की जेल में बंद हैं.

आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मामलों में से एक मामला जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का भी है.

इसी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने उत्तर प्रदेश शिया सेंटर बोर्ड-2 मॉल एवेन्यू के तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी सैयद गुलाम सय्यदैन को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस सैयद गुलाम सय्यदैन से पूछताछ कर रही है.

इस मामले में आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातमा, बेटे अब्दुल्ला आजम समेत 9 लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना के तहत सैयद गुलाम सय्यदैन की गिरफ्तारी की गई है.

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अजीमनगर थाने में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 447, 201, 120बी और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज है.

इसमें मोहम्मद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. ये तीनों पहले से ही जेल में बंद हैं.

सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि इसी की विवेचना के क्रम में अभियुक्त सैयद गुलाम सय्यदैन को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी सय्यदैन लखनऊ के डीबीगंज का निवासी है और उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल बोर्ड-2 मॉल एवेन्यू के प्रशासनिक अधिकारी पद पर तैनात था.

सय्यदैन पर आजम खान के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने और शत्रु संपत्ति को कब्जाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा
Next: एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ: स्वामी विवेकानंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 40 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.