Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन को दी सबसे बड़ी चुनोती: अब अमेरिकी नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में किया अभ्यास
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

चीन को दी सबसे बड़ी चुनोती: अब अमेरिकी नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में किया अभ्यास

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
warship1_1558329415_618x347-300x168

अमेरिकी नौसेना दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करते हुए ‘ड्यूल कैरियर ऑपरेशन’ और अभ्यास कर रही है। भारत और चीन के बीच लद्दाख में महीनों से चल रहे सीमा गतिरोध के बीच अमेरिकी नौसेना का यह अभ्यास दर्शाता है कि वह भारत के साथ है।

रोनल्ड रीगन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के लिए ‘एक्रीडीशन इन पब्लिक रिलेशन एंड मिलिट्री पब्लिक अफेयर्स’ अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर शॉन ब्रोफी ने कहा, यूएसएस निमित्ज (सीवीएन 68) और यूएसएस रोनल्ड रीगन (सीवीएन 76) दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करते हुए अभ्यास कर रही है।

हाल ही में चीनी सैन्य आक्रामकता को मुंहतोड़ जवाब देने और भारत समेत एशियाई क्षेत्रों में अन्य देशों को समर्थन देने के लिए के लिए अमेरिका ने अपने सैनिकों को यूरोप से स्थानांतरित कर यहां तैनात कर दिया था।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि भारत और दक्षिण पूर्ण एशियाई देशों को चीन से खतरे को देखते हुए अमेरिका यूरोप में अपने सैनिकों की मौजूदगी को कम रहा है और उन्हें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तैनात कर रहा है।

पोम्पियो से जब पूछा गया कि आखिर अमेरिका ने जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या कम क्यों कर दी, तो उन्होंने कहा कि वहां सैनिकों की संख्या इसलिए कम है, क्योंकि उन्हें दूसरी जगहों पर तैनात किया जा रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा था कि चीन में सत्ताधारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की हरकतें भारत, वियतनाम, मलयेशिया, इंडोनेशिया और दक्षिण चीन सागर के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिकी सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ: स्वामी विवेकानंद
Next: मेक इन इंडिया’ योगी सरकार ने मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में लिया बड़ा फैसला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 32 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 39 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.