Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी राज में वृक्षारोपण का महाअभियान 25 करोड़ पौधे एक दिन में रोपे जाएगे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

योगी राज में वृक्षारोपण का महाअभियान 25 करोड़ पौधे एक दिन में रोपे जाएगे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
yogi1_1534373501_618x347-300x168

हमारा प्रदेश आज एक और रिकॉर्ड का साक्षी बनेगा। वृक्षारोपण मिशन-2020 के तहत 25 करोड़ पौधे 5 जुलाई को रोपे जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल के वन में पौधरोपण करके इस महाअभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में पौधरोपण के लिए चिह्नित प्रत्येक स्थान की जियो टैगिंग भी होगी।

इसके लिए वन विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी 75 जिलों में पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वन विभाग की 1760 पौधशालाओं से पौधों की निशुल्क आपूर्ति की गई है। वन विभाग 10053 स्थानों पर 10 करोड़ पौधे लगाएगा।

अन्य 26 विभाग सात लाख स्थानों पर 15 करोड़ पौधे लगाएंगे। वन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, विभागीय पौधशालाओं में 44.27 करोड़ पौधे उपलब्ध हैं।

उद्यान विभाग की 142 पौधशालाओं में 84 लाख से अधिक पौधे हैं, जबकि रेशम विभाग की 76 पौधशालाओं में 24 लाख से अधिक पौधे हैं।

प्रदेश की सभी 57892 ग्राम पंचायतों और 652 शहरी निकायों के लिए माइक्रो प्लान तैयार किए गए हैं। गंगा व सहायक नदियों के 10 किलोमीटर क्षेत्र में 3000 से अधिक स्थानों पर 2.20 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे।

प्रत्येक ग्राम में आवासीय परिसरों में सहजन के पौधे रोपने पर जोर रहेगा। जगह-जगह विशिष्ट वाटिकाएं तैयार की जाएंगी।

201 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए चयनित प्रत्येक स्थल की जियो टैगिंग भी होगी। पौधशालाओं और पौधरोपण के लिए निराश्रित गौ आश्रय स्थलों से कंपोस्ट खाद खरीदी गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर: ओडिशा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सली हुए ढेर
Next: दिल्ली में DRDO ने 11 दिन में सरदार पटेल कोविड-19 अस्पताल का ढांचा तैयार किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.