Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गैंगस्टर विकास दुबे की नौकरानी और दो रिश्तेदारों पर पुलिस ने शिकंजा कसा
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गैंगस्टर विकास दुबे की नौकरानी और दो रिश्तेदारों पर पुलिस ने शिकंजा कसा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
lkoa_1593961337-300x225

कानपुर हमले का मास्टरमाइंड विकास दुबे अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है. पुलिस की 50 टीमें विकास दुबे की तलाश में लगी हुई हैं.

इस बीच कानपुर में पुलिस लाईन से 10 पुलिसकर्मियों को चौबेपुर थाने स्थानान्तरित किया गया है. दरअसल, विकास दुबे से मुखबिरी के शक में चौबेपुर के पुलिसकर्मियों से पूछताछ चल रही है.

इस वजह से एसएसपी दिनेश कुमार ने पुलिस लाईन से 10 कॉन्स्टेबल की चौबेपुर थाने में तैनाती दी है. एसटीएफ की टीम विकास दुबे के लिए मुखबिरी करने के शक के दायरे में आए चौबेपुर थाने के पुलिस कर्मियों से पूछताछ कर रही है. इसके कारण अब नए पुलिसकर्मियों से काम लिया जाएगा. एसएसपी ने आधी रात आदेश जारी किया.

इस बीच यूपी के अलग-अलग जिलों में विकास दुबे के पोस्टर लगाए जा रहे हैं. हापुड़ और फिरोजाबाद में विकास दुबे के पोस्टर लगाकर उसकी तलाश की जा रही है.

इसके साथ ही पुलिस ने विकास दुबे पर इनाम को बढ़ाकर ढाई लाख रुपए कर दिया है. साथ ही विकास दुबे की नौकरानी और कुछ रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसा गया है.

इस बीच विकास दुबे की तलाश तेज हो गई है. सूबे की पुलिस की करीब पचास टीमों उसका सुराग ढूंढने में लगी हैं. शक है कि वो नेपाल भाग सकता है लिहाजा लखीमपुर तक नजर है.

नेपाल से आने और नेपाल जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. शक ये भी है कि उत्तर प्रदेश का सबसे बडा गैंगस्टर चंबल के बीहड़ों में छिप गया है.

विकास दुबे की तलाश और उसके गुनाहों के सबूत खंगालने के लिए दनादन गिरफ्तारियां भी हो रही हैं. फतेहपुर के एक गांव से एक संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई है.

वहीं विकास दुबे की नौकरानी और दो रिश्तेदारों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है. साथ ही बिकरु गांव यानी विकास दुबे के घर पर पुलिस की पैनी नजर है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे के लिए पुलिस ने जमीन-असमान एक कर दिया
Next: सियासी गैंगस्टर विकास दुबे 25 साल से प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ में रहा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.