Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हांगकांग में टिकटॉक एप के संचालन को रोका जाएगा: बाइटडांस
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

हांगकांग में टिकटॉक एप के संचालन को रोका जाएगा: बाइटडांस

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download-30

टिकटॉक का कहना है कि वह कुछ दिनों के अंदर हांगकांग के बाजार से बाहर निकल जाएगा। यह जानकारी उसके प्रवक्ता ने सोमवार शाम को रॉयटर्स को दी।

फेसबुक सहित अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों ने क्षेत्र में उपयोगकर्ता डाटा मुहैया कराने के सरकारी अनुरोधों को निलंबित कर दिया है।

चीन स्थित बाइट डांस कंपनी के स्वामित्व वाली शॉर्ट वीडियो एप ने हांगकांग से जाने का फैसला चीन द्वारा लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की वजह से किया है।

टिकटॉक के प्रवक्ता ने बाजार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में रॉयटर्स से कहा, ‘हाल की घटनाओं के मद्देनजर, हमने हांगकांग में टिकटॉक एप के संचालन को रोकने का फैसला किया है।’

कंपनी का संचालन पूर्व वॉल्ट डिज्नी के सह कार्यकारी केविन मेयर करते हैं। उन्होंने पहले कहा था कि एप का यूजर डाटा चीन में स्टोर नहीं किया जाता है।

टिकटॉक ने पहले भी कहा है कि वह चीन सरकार द्वारा सामग्री पर सेंसर या टिकटॉक के उपयोगकर्ता डाटा तक पहुंच को लेकर किए गए किसी भी अनुरोध का अनुपालन नहीं करेगा और न ही उससे ऐसा करने को कहा गया है।

इस मामले से परिचित एक सूत्र ने कहा कि हांगकांग कंपनी के लिए एक छोटा और घाटे वाला बाजार है। बीते अगस्त में टिकटॉक ने बताया था कि हांगकांग में उसके 150,000 उपयोगकर्ता हैं।

एनालिटिक्स फर्म सेंसर टॉवर के अनुसार, वैश्विक तौर पर इस साल की पहली तिमाही में एपल, गूगल एप स्टोर के जरिए दो बिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया।

सूत्रों का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि हांगकांग अब पूरी तरह से बीजिंग के अधिकार क्षेत्र में आएगा या नहीं।

टिकटॉक को इस तरह से डिजायन किया गया था कि इसे चीन से संचालित न किया जाए। ऐसा उस रणनीति के तहत किया गया ताकि इससे वैश्विक तौर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया जा सके।

बाइटडांस चीन में एक इसी तरह का शॉर्ट वीडियो एप डॉयिन का संचालन करता है। बाइटडांस के प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल डॉयिन को हांगकांग के बाजार में पेश करने की कोई योजना नहीं है।

Post navigation

Previous: सोची-समझी चाल: चीन अब नेपाल के स्कूली बच्चों के मन में भारत विरोधी जहर भर रहा
Next: वर्चुअल रैली: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर करारा तंज कसा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.