Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एआईसीसी बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने महागठबंधन में मतभेद को किया खारिज
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

एआईसीसी बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने महागठबंधन में मतभेद को किया खारिज

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

कांग्रेस ने महागठबंधन के भीतर किसी भी तरह के मतभेद को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है, इसलिए किसी को न तो चेहरे और न ही समन्वय समिति के गठन की चिंता करने की जरूरत नहीं है

एआईसीसी बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पटना के सदाकत आश्रम स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान महागठबंधन में किसी भी तरह के मतभेद को खारिज करते हुए कहा कि उनकी अपने साथियों के साथ लगातार बातचीत होती रहती है.

उन्होंने महागठबंधन में सब कुछ ठीक होने का दावा करते हुए कहा, महागठबंधन में सब ठीक है. आप लोग न तो चेहरे और न ही समन्वय समिति की चिंता करें. वक्त बता देगा कि हम बड़ी मजबूती से साथ लडेंगे और अच्छा नतीजा लाएंगे

उन्होंने कहा, कुछ चीजें चुनावी रणनीति होती हैं. हम कैमरे के सामने नहीं कहेंगे. पूछना आपका अधिकार है. वक्त आने पर स्पष्ट कर दिया जाएगा और हम एक सकारात्मक एजेंडे के साथ अपने साथियों के साथ चुनाव लड़ेंगे.

गोहिल ने बिहार में सत्तारूढ़ राजग में समस्या होने का दावा किया और आरोप लगाया कि राजग की सबसे बडी पार्टी भाजपा का इतिहास रहा है कि जब जरूरत पड़ती है तो वह साथी के पांव पड़ती है और जरूरत खत्म हो जाने पर वह साथी का राजनीतिक तौर पर गला काटती है.

उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है. गोहिल ने कहा कि सही वक्त पर चुनाव जरूर होना चाहिए तथा चुनाव में जनता के आशीर्वाद के साथ हमारी सरकार बनेगी

उन्होंने कहा, संविधान गुप्त मतदान की बात करता है यानि आपने वोट किसे दिया, किसी को पता नहीं चलना चाहिए. अब आप 62 साल के ऊपर के लोगों को डाक मतपत्र की सुविधा दे दोगे. यदि कोई गुंडा उनसे आकर कहेगा कि मुझे दिखाकर मतदान करो, तो हम ऐसा फर्जी चुनाव नहीं चाहते.

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश से गिरफ्तार मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर
Next: Vikas Dubey एनकाउंटर :अखिलेश यादव ने विकास दुबे के एनकाउंटर पर यूपी सरकार को घेरा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.