Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट ने अहमद पटेल से की चर्चा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट ने अहमद पटेल से की चर्चा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
sachin-pilot_404068893_sm

राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के भविष्य पर संकट नजर आने लगा है. सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आने लगा है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में सचिन पायलट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से बात की है.

इसमें उन्होंने राजस्थान में सियासी हलचल की जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक पायलट ने अहमद पटेल को बताया कि गहलोत उन्हें हाशिये पर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं. सचिन पायलट को फिलहाल आश्वासन दिया गया है कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक अहमद पटेल से बातचीत के बाद शनिवार देर रात सचिन पायलट जयपुर वापस लौट गए हैं. बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को सचिन पायलट समर्थक 10 से ज्यादा विधायक दिल्ली पहुंचे थे. लेकिन वे एक जगह इकट्ठा नहीं हुए. बता दें कि विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप मामले में स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में एसओजी ने एफआईआर दर्ज की है. इसमें सचिन पायलट की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन अहमद पटेल से चर्चा के बाद वे वापस लौट आए. इस बीच बीते शनिवार की देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपनी लॉबी तैयार हो गई है.

गहलोत को देर कई विधायकों और मंत्रियों ने समर्थन पत्र सौंपे और गहलोत के नेतृत्व में भरोसा जताया. इसी बीच देर रात राजस्थान की सीमा भी सील कर दी गई है. बिना पास राजस्थान से बाहर जाने की इजाजत नहीं है. हालांकि सरकार ने कोरोना संक्रमण को सीमा सील करने की वजह बताया, लेकिन माना जा रहा है कि मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को देख विधायको के बाहर जाने की आशंका में फैसला किया गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अनुपम खेर के घर में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव
Next: हरदोई में तैनात CO नागेश मिश्रा का PGI में निधन

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 4 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.