Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा और साथ ही हंसल मेहता ने बॉलीवुड को कहा अलविदा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा और साथ ही हंसल मेहता ने बॉलीवुड को कहा अलविदा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा जो कि सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, ने हाल ही में एक और ट्वीट किया है. अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने बॉलीवुड से रिजाइन कर दिया है.

अनुभव सिन्हा ने एक ट्वीट कर कहा, बस बहुत हुआ. मैं बॉलीवुड से इस्तीफा देता हूं. इसका जो भी मतलब होता हो. इतना ही नहीं अनुभव सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल के नाम के साथ ‘नॉट बॉलीवुड’ भी जोड़ दिया.

अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए सुधीर मिश्रा ने ट्वीट कर पूछा कि उनके हिसाब से बॉलीवुड क्या है? सुधीर मिश्रा ने ट्वीट किया, बॉलीवुड क्या है?

मैं तो यहां सत्यजीत रे, राज कपूर, गुरू दत्त ऋत्विक घटक,बिमल रॉय, मृणाल सेन, ऋषिकेश मुखर्जी, के आसिफ, आनंद, जावेद अख्तर,

तपन सिन्हा, गुलजार, शेखर कपूर, केतन मेहता, भारतन और अरविदंन आदि से प्रेरित सिनेमा का हिस्सा बनने आय़ा था. मैं हमेशा वहां था.

इसके जवाब में अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि चलो बॉलीवुड से बाहर और हिंदी फिल्में बनाते हैं. उन्होंने लिखा की चलो दो लोग बॉलीवुड से बाहर,

अपन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रह के फिल्में बनाएंगे यह ले अपनी लकुटी कम्बरिया, बहुतही नाच नचायो.

अनुभव सिन्हा ने ही नहीं उनके साथ निर्देशक हंसल मेहता ने भी बॉलीवुड को छोड़ने का ऐलान किया है. हंसल मेहता ने एक ट्वीट में कहा छोड़ दिया, ये कभी पहले स्थान पर था ही नहीं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जा के चुनौती देंगे राजस्थान के स्पीकर
Next: इंडिया आईडिया समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को अवसरों का देश कहा

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.