Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 हजार,10 दिन के लॉकडाउन की हुई आज से शुरूआत
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 हजार,10 दिन के लॉकडाउन की हुई आज से शुरूआत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navjivanindia_2020-07_b3df8126-d24f-47e0-b96c-2d0bb9063df0_lockdown_in_Bhopal

मध्य प्रदेश की राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में बढोतरी के मद्देनजर राज्य सरकार ने भोपाल में आज की रात से 10 दिन का लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है.

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को बताया हमने तय किया है कि 24 जुलाई की रात आठ बजे से पूरा भोपाल 10 दिन के लिए लॉकडाउन रहेगा.

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन के दौरान सिर्फ

दवा, दूध, सब्जी और सरकारी राशन की दुकानें ही खुली रहेंगी इसलिए भोपाल के सभी लोगों से आग्रह है कि वे ज़रूरी सामानों का इंतजाम दो दिन में कर लें.

उन्होंने कहा कि भोपाल में आने-जाने वालों के लिए पहले के लॉकडाउन की तरह ही ई-पास पर ही अनुमति मिल सकेगी.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 जुलाई से 3 अगस्त तक 10 दिनों तक लॉकडाउन जारी रहेगा. इससे पहले शहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने कुछ इलाकों में तीन दिन के लिए लॉकडाउन लगाया था.

भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 हजार तक पहुंच गई है. वहीं मध्य प्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं.मध्य प्रदेश में अभीतक कुल 24,842 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं.

वर्तमान में राज्य में 7,236 केस एक्टिव हैं. वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक 770 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही 16,836 लोग इलाज के बाद ठीक हो कर गर जा चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इलाहाबाद HC : राम जन्म भूमि पूजन पर रोक की मांग
Next: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा आज होगी रिलीज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 35 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 39 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.