Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उमा भारती ने किया ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा खुलासा
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उमा भारती ने किया ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा खुलासा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

कांग्रेस से दल बदल कर बीजेपी में शामिल हुए और फिर राज्यसभा सांसद बने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर मध्‍य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिलचस्प बात बतायी है.

यह बात बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता तो जानते थे, लेकिन आम जनता और बीजेपी के कार्यकर्ताओं से यह अब तक छुपा हुआ था

बतादे एक खास इंटरव्यू में उमा भारती ने यह खुलासा किया कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस में रहने के दौरान उनके खिलाफ कभी प्रचार नहीं किया.

यह बात उन्होंने अपनी पार्टी से भी साफ कह रखी थी. उमा का तर्क यह है कि जब वसुंधरा और यशोधरा राजे ज्योतिरादित्य की बुआ हैं

और वह उनके खिलाफ प्रचार नहीं करतीं तो मैं भी ज्योतिरादित्य की बुआ हुई. लिहाजा मैं भी ज्योतिरादित्य के खिलाफ कभी चुनाव प्रचार नहीं करूंगी.

उमा भारती ने यह भी कहा है कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया का बीजेपी और जनसंघ से जो नाता था, उसे देखकर तो यह लगता था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी में ही होना चाहिए था.

लेकिन, किसी कारण से वह कांग्रेस में थे तो यह उनकी मर्जी थी. अब जबकि वह बीजेपी में आ गए हैं तो इससे बेहतर और कुछ नहीं है. उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बेहद सरल और सौम्य स्वभाव का बताया.

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया जब भोपाल आए थे तो उन्होंने भोपाल में श्यामला हिल्स स्थित उमा भारती के बंगले पर जाकर उनसे मुलाकात की थी.

उमा ने भी मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया था और आशीर्वाद दिया था.

सिंधिया खानदान में राजनीति के दो ध्रुव हमेशा से रहे हैं. राजमाता विजय राजे सिंधिया जनसंघ में थीं तो माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस में रहना पसंद किया.

उसके बाद माधवराव सिंधिया की दोनों बहनें यशोधरा और वसुंधरा बीजेपी में रहीं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में रहे.

अलग-अलग पार्टियों में रहने के बावजूद दोनों ने कभी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में प्रचार नहीं किया और न ही सार्वजनिक रूप से कभी कोई टीका-टिप्पणी ही की.

परिवार में कभी खटास देखने को भी नहीं मिली. यशोधरा और वसुंधरा ने कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ प्रचार नहीं किया.

अब ज्योतिरादित्य के बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया खानदान में राजनीति का एक ही सेंटर हो गया है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्यसभा सांसद डॉ. मीणा ने खुद को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन
Next: कानपुर कांड में फरार शिवम दुबे गिरफ्तार:बड़ी खबर कानपुर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.