Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात में देश को करेंगे संबोधित
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात में देश को करेंगे संबोधित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
mann-ki-baat-1595730365

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल की शुरुआत से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के ज़रिए देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते आये हैं. इसी क्रम में आज इस कार्यक्रम के अगले संस्करण का प्रसारण होगा.

इस बारे में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से अपने विचार भेजने का अनुरोध किया है. प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे रेडियो के जरिए देशवासियों से जुड़ेगे. ये जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है.

पीएम ने ट्वीट कर कहा, मुझे यकीन है कि आप सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक बदलाव लाने वाली छोटी-छोटी प्रेरक कहानियों से अवगत होंगे. आप निश्चित रूप से उन पहलों के बारे में जानते होंगे

जिन्होंने कई जीवन बदल दिए हैं कृपया उन्हें इस महीने की 26 तारीख़ को होने वाली ‘मन की बात’ के लिए साझा करें.

प्रधानमंत्री ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि, ‘मन की बात’ के लिए अपने विचार भेजने के कई तरीके हैं. 800-11-7800 पर डायल कर आप अपने संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं.

NaMo App पर विशेष रूप से बनाए गए ओपन फोरम पर भी अपने विचार साझा करें. आप MyGov पर भी अपने विचार भेज सकते हैं.

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने लोगों से बात करने के लिए रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी. पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं.

आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए देश का माहौल बीजेपीमय किया था. इसी का नतीजा था कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: CRPF के सब इंस्पेक्टर ने अपने अफसर को मारी गोली मची हलचल
Next: करगिल विजय दिवस के मौके पर उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देंगे रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.