Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में रविवार को 110 नए कोरोना संक्रमित आये सामने
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में रविवार को 110 नए कोरोना संक्रमित आये सामने

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
mcms

जनपद गौतम बुद्ध नगर में बीते रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है.

235 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. जनपद में कोरोना के मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है.

सीएमओ दीपक ओहरी ने बताया कि रविवार को कोरोना के जनपद में 110 नए मामले सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 4,750 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाए जा चुके हैं.

जिनमें 3,935 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं. जबकि 773 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है.

उन्होंने बताया कि बीते रविवार को जो मरीज पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया है.

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की संक्रमण की वजह से अब तक जनपद गौतम बुद्ध नगर में 40 लोगों की मौत हो चुकी है. जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अबतक 71,769 लोगों का कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है.

जिनमें 4,750 लोग संक्रमित पाए गए हैं. हमारी आधा दर्जनभर टीमें कैंप लगाकर कोरोना मरीजों के लिए कैम्प लगाया जा रहा है.

जिससे कि किसी को भी कोई दिक्कत न हो. जनपद की सोसायटी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों के लिए कैम्प लगाया जा रहा है.

बता दें कि गौतम बुद्ध नगर में कोरोना संक्रमित मरीजों के होम आइसोलेशन में इलाज और स्वास्थ्य की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम को कॉल सेंटर की शुरुआत हुई.

इसका उद्घाटन डीएम सुहास एलवाई ने किया. डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है. प्रशासन की कोशिश है कि सभी संक्रमित लोगों को उचित इलाज मिल सके.

Post navigation

Previous: ओलिविया डी हैविलैंड ने 104 साल में कहा दुनिया को अलविदा
Next: मुंबई में आज तेज बारिश होने की संभावना : मौसम विभाग

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.