Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • फ्रांस ने अपने नागरिकों के लिए कोरोना वायरस का टेस्‍ट किया बिलकुल मुफ्त
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

फ्रांस ने अपने नागरिकों के लिए कोरोना वायरस का टेस्‍ट किया बिलकुल मुफ्त

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
_111413353_gettyimages-1214306017

कोरोना वायरस ने दुनिया के विकसित देशों की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी काफी नुकसान पहुंचाया है. हालांकि फ्रांस ने अपने नागरिकों के लिए कोरोना वायरस का टेस्‍ट बिलकुल मुफ्त कर दिया है.

स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन ने रविवार को ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति कोरोना टेस्ट कराना चाहे उसका स्वागत है, ये सरकार की तरफ से बिलकुल मुफ्त है.

वेरन ने आगे कहा कि निजी अस्पतालों से टेस्ट कराने या पहले कराए गए टेस्ट के लिए भी रिफंड की व्यवस्था की गई है.

वेरन ने एक अखबार से बातचीत में कहा, ‘मैंने इस शनिवार को एक आदेश पर हस्‍ताक्षर किए हैं कि आज से कोई भी PCR टेस्‍ट को पूरी तरह रीइम्‍बर्स करा सकता है. उसके लिए डॉक्‍टर के आदेश या वैध वजह की जरूरत नहीं है.

बिना लक्षण वाले लोगों पर भी यह नियम लागू होगा.’ वरेन ने बढ़ते कोरोना के मामलों पर चिंता तो जताई मगर कहा कि सेकेंड वेव की बात करना अभी जल्‍दीबाजी होगी.

उन्होंने कहा- ‘हम इस वक्‍त सेकेंड वेव की बात नहीं कर सकते लेकिन एक चीज जरूर है, हमने पिछले कुछ दिनों में केसेज तेजी से बढ़ते देखे हैं जबकि लगातार 13 हफ्तों तक केसेज घट रहे थे.’

वेरन ने युवाओं से सावधान रहने और वायरस को हल्के में न लेने की अपील की. कोविड-19 की शुरुआत से लेकर अबतक फ्रांस में 217,801 मामले सामने आ चुके हैं जबकि करीब 30,192 लोगों की मौत हो चुकी है.

उधर ब्रिटेन की तरफ से सुरक्षित देशों की सूची से हटाए जाने के बाद स्पेन ने कहा है कि देश में कोविड-19 के जो भी मामले सामने आ रहे हैं, उन्हें आइसोलेशन में रखा जा रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं.

स्पेन की ओर से आधिकारिक तौर पर यह बयान ब्रिटेन की ओर से स्पेन से लौटने वाले लोगों पर 14 दिनों के क्वारंटीन वाले फ़ैसला लागू करने के बाद आया है.

हाल में स्पेन में लॉकडाउन में ढील देने के बाद संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़े हैं, इसको देखते हुए कई इलाक़ों में मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है.

लेकिन स्पेन के विदेश मंत्री ने कहा है स्पेन पूरी तरह सुरक्षित है, अपने नागरिकों के लिए भी और पर्यटकों के लिए भी.

उधर दूसरी ओर ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा है कि उनकी सरकार स्पेन से लौटने वाले लोगों को क्वारंटीन में रखने के फ़ैसले को लेकर माफ़ी नहीं मांग सकती.

Post navigation

Previous: करीब 15 दिन से अधिक समय से चल रहा सत्ता का संघर्ष :राजस्थान का सियासी संग्राम
Next: राजस्‍थान :सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत कैबिनेट की बैठक आज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.