Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IRCTC बड़ी खबर : रेलवे ट्रेवलर क्रेडिट कार्ड हुआ लॉन्च
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

IRCTC बड़ी खबर : रेलवे ट्रेवलर क्रेडिट कार्ड हुआ लॉन्च

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1-1595930832

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को रु-पे प्लेटफ़ॉर्म पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और आईआरसीटीसी की कोब्रांडिंग वाले क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है. पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे मेक इन इंडिया के तहत

सभी मामलों में आत्म निर्भर बनने के लिए प्रतिबद्ध है इसी क्रम में रेलवे की कम्पनी आईआरसीटीसी ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया कार्ड के साथ मिलकर रु-पे प्लेटफ़ॉर्म पर एक नया कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड जारी किया है.

नए आईआरसीटीसी- एसबीआई क्रेडिट कार्ड को पीओएस (प्वाइंट ऑफ़ सेल) में स्वाइप कराने की ज़रूरत नहीं होगी. इसे सिर्फ़ पीओएस मशीन के नज़दीक ले जाने भर से स्वाइप का काम पूरा हो जाएगा.

यानी अब अपने कार्ड को मशीन धारक व्यक्ति के हाथ में देने की आवश्यकता नहीं होगी. ये कार्ड एनएफसी ( नियर फ़ील्ड कम्यूनिकेशन तकनीक पर काम करता है.

आईआरसीटीसी वेब साईट के माध्यम से इस कार्ड का प्रयोग करने पर यात्रियों को रेल टिकट के फ़र्स्ट, सेकेंड, थर्ड एसी, एग्जीक्यूटिव चेयर कार और एसी चेयर कार टिकट बुकिंग पर 10% वैल्यू बैक मिलेगा.

इस कार्ड का प्रयोग करने पर ‘ऑनलाइन ट्रांजैक्शन फ़ी’ नहीं देनी पड़ेगी यानी टिकट के दाम पर पड़ने वाली 1% फ़ीस नहीं देनी पड़ेगी. इस कार्ड से हर तीन महीने में एक बार देश के किसी भी रेलवे स्टेशन

के प्रीमियम लाउंज का इस्तेमाल फ़्री में किया जा सकेगा पेट्रोल पम्प पर दिया जाने वाला 1% फ़्यूल सरचार्ज भी इस इस कार्ड के इस्तेमाल पर नहीं देना पड़ेगा.

इस कार्ड के किसी भी न्यूनतम खर्च वाले पहले इस्तेमाल पर 350 बोनस पोईँट मिलेंगे. आईआरसीटीसी वेब साईट के माध्यम से हर टिकट बुकिंग पर बोनस पोईँट मिलेंगे जिन्हें इकट्ठा कर के उनका इस्तेमाल अगली टिकट बुकिंग में किया जा सकता है.

इसके अलावा ऑनलाईन शॉपिंग में भी इस कार्ड के इस्तेमाल पर डिस्काउंट आदि की कई सुविधाएं मिलेंगी. 25 दिसम्बर तक तीन करोड़ आईआरसीटीसी-एसबीआई रु-पे कार्ड जारी करने का लक्ष्य है.

Post navigation

Previous: राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक आज
Next: बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को अब बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने हाई कोर्ट में दी चुनौती : राजस्थान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.