Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज अंबाला में होगा राफेल का गृह प्रवेश एयरफोर्स के आसपास धारा 144 होगी लागू
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

आज अंबाला में होगा राफेल का गृह प्रवेश एयरफोर्स के आसपास धारा 144 होगी लागू

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

राफेल लड़ाकू विमान बुधवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचने वाले हैं. इसको लेकर अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के असपास के 4 इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है.

जारी किए गये आदेशों के तहत ऐयरफोर्स स्टेशन के नजदीक लगते धूलकोट, बलदेव नगर, गरनाला, पंजोखरा इत्यादि स्थानों से एयरफोर्स स्टेशन की किसी भी प्रकार की तस्वीर लेने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है.

DSP मुनीष सहगल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रहेगी और नाकेबन्दी की जाएगी. लोग उत्साह में फोटोग्राफी न करें इसका ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मसला है, इसलिए एतिहातन यह कदम उठाए गए हैं.

बता दें कि एक हफ्ते के अंदर ही इन लड़ाकू विमानों को किसी भी मिशन के लिए तैयार कर लिया जाएगा. इन फाइटर जेट को उड़ाने के लिए कुल 12 पायलटों को ट्रेनिंग दी गई है, जो इसे फ्रांस से लेकर आ रहे हैं.

भारतीय वायुसेना ने इन लड़ाकू विमानों के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है. वायुसेना के फाइटर पायलट 7000 किलोमीटर की हवाई दूरी तय करके अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे. इस मौके पर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ भी मौजूद रहेंगे.

इस मौके पर वायुसेना की ओर से किसी आधिकारिक कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया विमानों को अंबाला में रिसीव करेंगे.

कोरोना काल में भी लगातार भारतीय वायुसेना ने राफेल को तैयार करने का काम जारी रखा. बता दें 10 एयरक्राफ्ट तयशुदा समय पर डिलीवरी के लिए तैयार हैं.

हालांकि, पांच एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के लिए फ्रांस में ही रखे गए हैं, जबकि 5 को भारत भेजा गया है और फ्रांस की तरफ ये साफ किया जा चुका है कि बाकी फाइटर जेट की डिलीवरी 2021 के अंत तक हो जाएगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : अपहरण और फिरौती की घटनाओं पर डीजीपी मुख्यालय हुआ सख्त
Next: कोरोना का कहर मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट,उनकी पत्नी Corona पॉजिटिव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.