Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में सामने आए 55 हजार से ज्यादा नए मामले 779 लोगों की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में सामने आए 55 हजार से ज्यादा नए मामले 779 लोगों की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
25_04_2020-coronavirus_in_inida_20220185_181114335

देश में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है. पिछले 24 घंटे में पहली बार 55 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं.

साथ ही 779 लोगों की मौत भी हुई हैं. देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 16 लाख के पार पहुंच गई है, वहीं 35 हजार से ज्यादा मौतें भी हुई हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 16 लाख 38 हजार 871 हो गई है. इनमें पांच लाख 45 हजार 318 एक्टिव केस हैं तो वहीं दस लाख 57 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. अबतक 35 हजार 747 लोग अपनी जान गवां चुके हैं.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है.

भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,634,966), ब्राजील (2,613,789) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त चार लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मनोरंजन जगत से बुरी खबर आशुतोष भाकरे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Next: विद्या बालन की शकुंतला देवी ने रिलीज होते ही मचाई धूम

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.