Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली सरकार ने कंटेनमेंट जोन की समयावधि पर केंद्र से समीक्षा की मांग की
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

दिल्ली सरकार ने कंटेनमेंट जोन की समयावधि पर केंद्र से समीक्षा की मांग की

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
bihar-corona-1-1

कोरोना संक्रमण के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में बनाए गए कंटेनमेंट जोन अब दो सप्ताह में ही खत्म किए जा सकते हैं.

दिल्ली सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से मांग की थी कि कंटेनमेंट जोन के नियमों में ढील दी जाए.

पहले नियम थे कि किसी कंटेनमेंट जोन में आखिरी मरीज ठीक होने के 28 दिन बाद इलाका खोला जाएगा लेकिन अब यह समयावधि घट कर 14 दिन हो गई है.

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दिये जाने के बाद उन इलाकों में काफी राहत मिलेगी जहां लंबे समय से लोग कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कई इलाके कंटेनमेंट जोन में पूर्ण लॉकडाउन के चलते 3 महीने से बंद थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश जारी किया जिसमें कहा गया था कि कुछ राज्यों में कंटेनमेंट जोन्स और बफर ज़ोन में मामले आते रहे

इसकी वजह से वे इलाके महीनों से लॉकडाउन में रहे. ऐसे मामलों में कंटेनमेंट जोन को 28 दिन और बढ़ाने से लोगों को दिक्कत होती है. कुछ राज्यों ने इसके समीक्षा की मांग की थी.

केंद्र के फैसले के बाद दिल्ली सरकार ने गुरुवार को इस कदम का स्वागत किया और कहा कि सभी जिला प्रशासन को अब स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है.

दिल्ली मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ‘दिल्ली ऐसा पहला राज्य था जिसने केंद्र से आग्रह किया कि वह कंटेनमेंट जोन को सील करने की समयावधि को कम करे.

दिल्ली में नए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा. हाईरिस्क ग्रुप्स और संक्रमति व्यक्तियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जारी रहेगी.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है

कि जिन राज्यों में कुछ इलाके लंबे समय से कंटेनमेंट जोन में हैं वे वहां का आखिरी केस ठीक होने के 14 दिन के भीतर उसे निषेध क्षेत्र की श्रेणी से हटा सकते हैं.

Post navigation

Previous: विद्या बालन की शकुंतला देवी ने रिलीज होते ही मचाई धूम
Next: बड़ी खबर : केंद्र सरकार ने भारत में कलर टीवी आयात करने पर लगाया प्रतिबंध

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.