Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल अगले हफ्ते से शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल अगले हफ्ते से शुरू

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

कोरोना वायरस को लेकर यूपी के आगरा जिले से बड़ी खबर आई है. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के इलाज के लिए वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल अगले हफ्ते से शुरू हो रहा है.

बताया जा रहा है कि इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से ट्रायल की अनुमति मिल गई है, जिसके बाद अगले हफ्ते से ह्यूमन ट्रायल शुरू हो जाएगा.

ट्रायल के दौरान 18 साल से 55 साल के स्वस्थ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. वैक्सीन से पहले इन लोगों को एक शपथ पत्र भी देना होगा. पहले ट्रायल के 14 दिन बाद इन्हें फिर वैक्सीन लगाए जाएगी.

बतादें कि ट्रायल से पहले लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा. कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर अन्य बीमारियों की जांच के बाद पहली डोज दी जाएगी. इस बीच डॉक्टर लोगोों की सेहत की मॉनिटरिंग करेंगे.

इस दौरान देखा जाएगा कि उनमें कितनी एंटीबॉडी बन रही हैं. डॉक्टरों की टीम एक साल तक लोगों की मॉनिटरिंग करेंगे.इससे पहले, गुरुवार को यूपी में संक्रमण के 3765 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में सात वाराणसी, छह कानपुर, पांच गोरखपुर जबकि बरेली और रायबरेली के चार-चार मरीज थे.

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 46,803 लोग पूरी तरह ठीक होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं. संक्रमण से इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 32,649 है

जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से कुल 1587 लोगों की जान गई है. उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्डों में 32,652 लोग हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में इलाज किया जा रहा है.

Post navigation

Previous: योग संस्थानों और व्यायामशालाओं को पांच अगस्त से खोलने की अनुमति
Next: अभिनेत्री मुमताज आज अपना 73 वां जन्मदिन मना रही

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.