Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के उनकी बहन ने पीएम मोदी से तत्काल जांच के लिए किया अनुरोध
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के उनकी बहन ने पीएम मोदी से तत्काल जांच के लिए किया अनुरोध

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_8image_09_35_359243289c-ll

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करते हुए दिवंगत अभिनेता के सुसाइड केस की तत्काल जांच के लिए अनुरोध किया है.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने लिखा मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं. हम भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं.

श्वेता ने ट्वीट के जरिए एक नोट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ”मेरा दिल कहता है कि आप सच के साथ खड़े होते हैं. हम बहुत ही सिंपल परिवार से ताल्लकु रखते हैं.

जब मेरे भाई ने बॉलीवुड में एंट्री की थी तब उसके पास कोई गॉडफादर नहीं था और ना ही हमारे पास ही इस तरह की कोई शख्सियत है. मेरी आप से यही अनुरोध है

कि आप तत्काल इस केस की जांच शुरू कराएं और इस बात का विश्वास दिलाएं कि हर चीजें सुचारू रूप से चलेंगी और सबूतों के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा. आपसे न्याय की आशा है.

उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के उनकी बहन लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया है कि सुशांत एक शिव भक्त थे.

एक तस्वीर के साथ सुशांत की बहन ने कैप्शन में लिखा है मैं चाहती हूं कि हर कोई भगवान शिव से प्रार्थना करे, जिससे वो हमें सच्चाई की ओर ले जाए और हमें लड़ते रहने की ताकत दे.

आपको बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि- ‘सुशांत कभी उदास नहीं होता था’.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, वो सुशांत के परिवार के साथ हैं और चाहती हैं कि जल्द से जल्द सच सबके सामने आए.

आपको बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या, धोखाधड़ी, बेईमानी, घर में चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं रिया ने ये मामला बिहार पुलिस से मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की याचिका डाली है.

इसके अलावा हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका खारिज कर दी है जिसमें सुशांत के केस की सीबीआई जांच की मांग की गई थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप बोले TikTok के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद के मौके पर दी शुभकामनाएं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 40 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.