Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कमलनाथ के घर पर सजेगा राम दरबार हनुमान चालीसा का भी करेंगे पाठ
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कमलनाथ के घर पर सजेगा राम दरबार हनुमान चालीसा का भी करेंगे पाठ

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

सियासत में इन दिनों सबसे बड़े राम भक्त होने की होड़ नेताओं के बीच लगी हुई है. 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की सियासत में भी सबसे बड़ा राम भक्त होने की होड़ मच गई है.

राम मंदिर निर्माण को कैश करा रही बीजेपी को जवाब देने के लिए एमपी कांग्रेस ने भी हिंदुत्व कार्ड खेलना शुरू कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाए जाने की शुरुआत का स्वागत करते हुए खुद को रामभक्त बताने की कोशिश की.

और अब पीएम मोदी की मौजूदगी में होने वाले भूमि पूजन के कार्यक्रम से पहले कमलनाथ ने घर पर राम दरबार सजाने की तैयारी कर ली है. 4 अगस्त को कमलनाथ के सरकारी निवास पर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा जाएगा, जिसमें कमलनाथ और कांग्रेस के कुछ नेता शामिल रहेंगे.

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को भी इस बात की सलाह दी है कि वह 4 अगस्त की शाम को घर में रहते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करें.

और प्रदेश के विकास और कोरोना से मुक्ति की कामना करें. कमलनाथ के हनुमान चालीसा के पाठ को कांग्रेस ने अब अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम का जवाब बना लिया है,

और इसके लिए न सिर्फ कांग्रेस में कमलनाथ बल्कि कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता को हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी गई है.

कमलनाथ के मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा का कहना है कि कमलनाथ हनुमान भक्त हैं. इसी कारण उन्होंने छिंदवाड़ा में 101 फीट के हनुमान की प्रतिमा स्थापित की है.

और अब प्रदेश के हालातों को लेकर वो चिंतित हैं. इसी कारण से 4 अगस्त को हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रदेश के विकास की कामना करेंगे. नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस नेताओं के राम भक्ति पर बीजेपी नेताओं के उठाए जा रहे सवालों पर जवाब देते हुए कहा है

कि कांग्रेस के नेताओं को अपनी राम भक्ति का सर्टिफिकेट बीजेपी के नेताओं से नहीं चाहिए. कांग्रेस के नेताओं की पहल पर ही राम मंदिर निर्माण का रास्ता खुला है.

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव ने राम मंदिर निर्माण को लेकर पहल की थी, लेकिन अब कांग्रेस नेताओं की राम भक्ति पर बीजेपी के नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है.

दरअसल, इससे पहले भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी प्रदेशवासियों से हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील कर चुकी हैं. प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रदेश के लोगों से शाम 7:00 बजे हर दिन अनुष्ठान करने का अनुरोध किया था.

भोपाल सांसद का दावा है हनुमान चालीसा पाठ से जल्दी कोरोना से मुक्ति मिलेगी. भोपाल सांसद ने 5 अगस्त को अनुष्ठान कर इसका समापन राम लला की आरती के साथ करने की अपील की है.

बहराल सियासत में इन दिनों सियासत का केंद्र में राम और हनुमान हैं और यही कारण है कि राम नाम के सहारे अपनी सियासी नैया को पार लगाने की जुगत में सियासत दान जुट गए हैं.

लेकिन प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के साथ कई राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव में राम किसकी नैया पार लगाएंगे यह देखना दिलचस्प होगा.

Post navigation

Previous: कोविड-19 : रोगियों की संख्या के मामले में दिल्ली का स्थान 12वां
Next: भोपाल में तेजी से फैला कोरोना संक्रमण आया 1 स्थान पर : कोरोना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.