Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी सरकार का बड़ा फैसला रक्षाबंधन के मौके पर दी राहत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यूपी सरकार का बड़ा फैसला रक्षाबंधन के मौके पर दी राहत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

रक्षा बंधन का त्यौहार कल यानी 3 अगस्त को है और ऐसे में कोरोना संकट के दौरान कई जगहों में लॉकडाउन के चलते दुकानें बंद हैं. ऐसे में बहनों को अपने भाईयों के लिए राखी और मिठाई लेने में तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है.

इसको ही ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने रविवार 2 अगस्त को प्रदेश में लॉकडाउन की पाबंदियों में कुछ छूट का एलान किया है. इसके साथ ही 3 तारीख के रक्षाबंधन के लिए भी योगी सरकार ने खास तोहफा दिया है.

उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों के कारण प्रदेश सरकार ने बीते कुछ हफ्तों से हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का एलान किया था.

जून में शुरू हुए अनलॉक प्रक्रिया के कारण सप्ताह के बाकी दिन सामान्य रूप से बाजार खुल रहे हैं, लेकिन शनिवार-रविवार को ऐसी कोई छूट नहीं होती.

ऐसे में रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर बहनों को राखी खरीदने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में 2 अगस्त को लॉकडाउन में कुछ छूट देने का एलान किया है. इस मौके पर प्रदेश में राखी और मिठाईयों की दुकानें खुली रहेंगी.

वहीं 3 तारीख को होने वाले रक्षाबंधन को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में यूपी रोडवेज की सभी बसों में निःशुल्क यात्रा का तोहफा भी दिया है. हालांकि, सीएम ने इस दौरान सघन पेट्रोलिंग और प्रोटोकॉल के पालन का आदेश भी दिया है.

इसके साथ ही सरकार ने सभी लोगों से घर में ही रहकर इस पर्व को मनाने की अपील भी की है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमित कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का हुआ निधन
Next: मशहूर गायिका आशा भोसले के घर के बिजली का बिल जान कर रह जायेंगे दंग

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.