Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भाई को हुआ सगी बहन से प्यार,मंदिर में लिए फेरे,फिर हो गये घर से फ़रार…
  • क्राइम
  • देश

भाई को हुआ सगी बहन से प्यार,मंदिर में लिए फेरे,फिर हो गये घर से फ़रार…

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
IMG_20191015_23404


पहले तो सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं की भगाने की कहानी सामने आती थी।लेकिन अब तो यहां पर हद हो गई।आदिकाल से चली आ रही इस रीति को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी में भाई-बहन ने तोड़ दिया है।दोनों सगे भाई-बहन को एक-दूसरे से प्यार हुआ तो मंदिर में जाकर शादी रचा ली।शादी के बाद दोनो का घर में या रिश्तेदारी में जाना संभव नहीं था।दोनों ने घर छोड़कर भागने की सोची और दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

दोनों ने साथ रहने की कसमें खाकर दिल्ली जाने की फिराक में शाहजहांपुर पहुंचे जहां जीआरपी पुलिस ने आईडी की मांग की तो दोनों सकपका गए।जीआरपी पुलिस ने उसे मोहम्मदी पुलिस को सौंप दिया।पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।ये मामला यहां खास चर्चा का विषय बना हुआ है।

गांव में एक भाई को अपनी बहन से प्रेम हो जाने पर उसने सामाजिक रिश्तों को तार-तार करते हुए उसे ले जाकर लखनऊ के एक मंदिर में बहन की मांग भरकर पत्नी बना लिया और उसे दिल्ली ले जाने की फिराक में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।शनिवार को इस जोड़े को जीआरपी शाहजहांपुर ने कड़ाई से पूछताछ की और आईड़ी की मांग की,जिससे दोनों सकपका गए तो उन्होंने अपना सारा राज उगल दिया।जीआरपी ने उनके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर बात चीत की और मोहम्मदी पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिली है कि पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई और उनके माता पिता को सूचित किया।पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र के खिलाफ अपने कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने पुत्री को पिता की सुपुर्दगी में दे दिया है जबकि पुत्र को हिरासत में ले लिया है।उधर इस कलयुगी घटना से मां बाप और रिश्तेदारों का भी सर शर्म से झुक गया है।वहीं दूसरी ओर बहन अपने भाई के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है।

बहन ने यह धमकी भी दी है कि उसका रिश्ता कहीं अन्यत्र किया गया तो वह अपना जीवन समाप्त कर लेगी।सभी लोग उसके निर्णय से असमंजस और परेशान है।इस घटना की क्षेत्र में सर्वत्र चर्चा हो रही है।परिवार में इस लड़के के अलावा चार बहनें हैं दो बहनों की शादी हो चुकी है।इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि लड़के के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

Post navigation

Previous: कपल को चलती कार में संबंध बनाना पड़ा भारी, दी गई ये सजा
Next: अयोध्या मामले में आज हो सकती है पूरी सुनवाई

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.