Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लता मंगेशकर ने रक्षाबंधन पर पीएम मोदी से मांगा वादा कहा
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

लता मंगेशकर ने रक्षाबंधन पर पीएम मोदी से मांगा वादा कहा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
lata-mangeshkar-message-on-pm-narendra-modi-in-rakhi-jpg_710x400xt

बॉलीवुड के प्रसिद्ध नगीनों में से एक दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभकामनाएं दी हैं. शुभकामनाओं के साथ दिग्गज गायिका ने एक वीडियो भी साझा किया.

जिसमें लता मंगेशकर ने बताया कि वह इस साल प्रधानमंत्री मोदी को राखी क्यों नहीं भेज पाईं. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से एक वादा भी मांगा है.

वीडियो शेयर करते हुए लता मंगेशकर ने कहा आज मैं आपको राखी के शुभ अवसर पर सलाम करती हूं. मैं आपको राखी नहीं भेज सकी जिसकी वजह, सारी दुनिया को पता है.

आपने हमारे देश के लिए इतना काम किया है और इन बातों को देशवासी कभी नहीं भूलेंगे. आज देश की लाखों महिलाएं के हाथ राखी बांधने के लिए सामने हैं लेकिन राखी बांधना मुश्किल है.

आप इसे समझ सकते हैं लेकिन अगर संभव हो, तो राखी के दिन हमसे वादा करें कि आप भारत को और ऊंचाई पर ले जाएंगे.

गायिका लता मंगेशकर के इस ट्वीट पर प्रधानमंत्री मोदी का जवाब भी आया है. उन्होंने लिखा रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर लता दीदी, आपका यह भावपूर्ण संदेश अपार प्रेरणा और ऊर्जा दे रहा है.

करोड़ों माताओं और बहनों के आशीर्वाद से, हमारा देश नई ऊंचाइयों को छुएगा और नई सफलताएं प्राप्त करेगा. आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, यही ईश्वर से मेरी प्रार्थना है.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी और लता मंगेशकर के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे को जन्मदिन की बधाई या शुभकामनाएं देते हैं. गायिक ने रक्षाबंधन के त्योहार पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं

Post navigation

Previous: WHO : भारत व ब्राजील में कोरोना की बढ़ती स्थिति पर जताई चिंता
Next: पंजाब पुलिस :अवैध शराब बिक्री के मामले में दो कारोबारियों समेत 12 लोग गिरफ्तार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.