Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एएमयू में छात्र की आत्म हत्या के बाद मचा बवाल,एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव के बाद तनाव
  • क्राइम
  • देश

एएमयू में छात्र की आत्म हत्या के बाद मचा बवाल,एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव के बाद तनाव

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
student sucide

student sucide
मंगलवार देर शाम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मुमताज हॉस्टल में एमएसडब्लू उत्तीर्ण छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद कैंपस का माहौल गरमा गया।वीसी के न पहुंचने और पुलिस के देरी से आने से खफा छात्रों ने मौके पर पहुंचे एसपी सिटी से नोकझोंक करते हुए उनकी गाड़ी को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।किसी तरह एसपी सिटी वहां से बाहर निकले।इसके बाद काफी संख्या में एकत्रित छात्रों ने वीसी लॉज का घेराव कर लिया और हंगामा करने लगे।एहतियातन वीसी लॉज पर पहुंचे पुलिस बल को भी छात्रों ने नोक-झोंक करते हुए कैंपस से बाहर दौड़ा दिया गया।

छात्र बाब-ए-सैयद को बंद कर गेट के अंदर नारेबाजी प्रदर्शन कर रहे थे,जबकि पुलिस,प्रशासन व आरएएफ की टीम कैंपस के बाहर डेरा जमाए हालात पर नजर बनाए हुए थी।वहीं मृत छात्र के शव को जेएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में शव रखवा दिया गया है।कुछ छात्र वहां भी पहुंच गए हैं।मूल रूप से पीलीभीत के मोहल्ला पहाड़िया(पुलियावाली मस्जिद के नजदीक)निवासी मो. अनस शम्सी एएमयू से मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्लू) कर चुका था और अब पीएचडी की तैयारी कर रहा था।वह एएमयू के आफताब हॉल के मुमताज हॉस्टल के कमरा नंबर 22 में रहता था।मंगलवार रात करीब 8 बजे उसका शव कमरे में फंदा पर लटका मिला।इसकी सूचना कैंपस में तेजी से फैल गई। सूचना के बाद हॉल के प्रवोस्ट डॉ.सलमान पहुंच गए।

एएमयू अधिकारियों और पुलिस के विलंब से पहुंचने,वीसी के मौके पर न आने और काफी समय तक शव फंदे पर लटके रहने के कारण छात्रों का गुस्सा भड़क गया।रात्रि दस-साढ़े दस बजे के करीब शव को फंदे से नीचे उतारा गया।इसी बीच मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अभिषेक से देरी शव उतारे जाने को लेकर छात्रों की बहस हो रही थी।तभी कुछ छात्रों ने उनकी गाड़ी पर पीछे से पथराव कर दिया।इससे वहां हंगामे हालात पैदा होने लगे तो एसपी सिटी वहां से निकल कर बाबे सैयद आ गए।मोर्चरी में रखा गया है।वहां भी काफी संख्या में छात्र पहुंच गए हैं।माहौल को तनावपूर्ण होता देख और वीसी लॉज पर हंगामे की आशंका पर एसपी सिटी काफी संख्या में पुलिस बल के साथ दुबारा से वीसी लॉज पहुंचे तो छात्रों ने वहां से भी पुलिस को नारेबाजी कर बाहर जाने को कहा।

जिसके बाद काफी बहस हुई और पुलिस बल हालात को देखते हुए बाहर आ गया।देर रात एसएसपी आकाश कुलहरि,एसपी सिटी अभिषेक,एडीएम सिटी राकेश मालपानी सहित पुलिस प्रशासन,आरएएफ के तमाम अधिकारी व पुलिस बल एएमयू के बाहर डेरा जमा हुए थे,जबकि छात्र अंदर हंगामा कर रहे थे।कैंपस के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।लोग तरह-तरह के चर्चे कर रहे हैं।इस घटना को लेकर एएमयू प्रवक्ता प्रो.साफे किदवई का कहना है कि पूर्व छात्र ने सुसाइड किया है,उसके कारणों की जांच की जा रही है।परिवार को सूचना दे दी गई है।कारण स्पष्ट नहीं है।कैंपस के माहौल को सामान्य रखने का प्रयास किया जा रहा है।

पूर्व छात्र की सुसाइड के बाद प्रॉक्टर टीम के देरी से आने और वीसी के न आने से छात्र नाराज थे।इसी बात पर हंगामा किया था।एसपी सिटी की गाड़ी पर एक पत्थर भी फेंका था,जिसमें मुकदमा लिखा जाएगा।अब हालात सामान्य हैं।हम नजर बनाए हुए हैं।यह पहला मौका नहीं,जब एएमयू कैंपस में सर सैयद डे से ऐन पहले या सर सैयद डे के दिन बवाल न हुआ हो।पिछले कई सालों के इतिहास पर गौर करें तो कैंपस में इस दौर में किसी न किसी
बात पर माहौल तनावपूर्ण जरूर हुआ है।इस बार भी लोग इसी बात की चर्चा कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

तीन माह पूर्व एमएसडब्ल्यू करने के बाद अनस पीएचडी में दाखिले की तैयारी कर रहा था।अभी उसे नए सिरे से आवास आवंटित नहीं हुआ था।मगर तीन दिन पहले घर से यहां आकर रहने लगा था और पीएचडी की तैयारी कर रहा था।उसके सुसाइड को लेकर तमाम चर्चाएं हैं।अनस के साथियों की चर्चा पर गौर करें तो दोपहर एक बजे के बाद वह अचानक गायब हो गया था।लोग यही समझ रहे थे कि वह कहीं घूमने निकल गया होगा।मगर रात करीब 8 बजे जब किसी ने उसकी लाश कमरे में पंखे से लटकी देखी तो बात कैम्पस में फैल गई।इसे लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि कहीं दोपहर में ही उसने सुसाइड तो नहीं कर लिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है।परिवार भी रास्ते में है और उसके यहां पहुंचते ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।इसके बाद शव सीधे परिजनों संग पीलीभीत भेज दिया जाए।इस घटना को लेकर सबसे ज्यादा गुस्सा वीसी के न आने को लेकर था।मगर चुनाव की मांग कर रहे छात्रों को और पुलिस के खिलाफ गुस्सा निकालने का बहाना तलाश रहे छात्रों को मौका मिल गया।इसी बीच एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव कर दिया और फिर वीसी लॉज से भी पुलिस को वापस कर दिया।

एएमयू में इस साल में तीसरी बार बवाल हुआ है।इससे पहले फरवरी में अजय सिंह और निशित पर हमले को लेकर बवाल हुआ था।इसके बाद पिछले माह रजिस्ट्रार दफ़्तर में बवाल हुआ था,जिसमें छात्र नेता जेल गए थे और अब यह बवाल हुआ है।हाईकोर्ट ने बाबे सैयद पर 100 मीटर रेडियस में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन बंद कर दिया है। आज के बवाल के बाद छात्र फिर वहीं जमा हैं और आदेश की अवहेलना की जा रही है।

Post navigation

Previous: अयोध्या मामले में आज हो सकती है पूरी सुनवाई
Next: झांसी-कानपुर हाइवे पर दो ट्रक बने आग का गोला,हुई आमने-सामने टकर,ट्रक के चालक व हेल्पर झुलसे

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.