Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने ओवैसी को दिया करारा जवाब
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने ओवैसी को दिया करारा जवाब

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने पलटवार किया है.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि ओवैसी को यह समझना चाहिए कि पाकिस्तान मुस्लिम बहुसंख्यक होने के नाते अगर मुस्लिम राष्ट्र हो सकता है, तो भारत हिंदू बहुसंख्यक होने के बाद भी हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता है?

महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि वास्तव में भारत हिंदू राष्ट्र ही है, लेकिन यहां पर सभी धर्मों का पूरा सम्मान है. उन्होंने कहा है कि दूसरे धर्मों को मानने वालों का भी हम सनातनी सम्मान करते हैं

उन्हें गले लगाते हैं और उनके प्रति आस्था भी रखते हैं. अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा है कि लेकिन जब कोई हमारे धर्म को ललकारता है और अपशब्द बोलता है तो हम उसका डटकर सामना करने को भी हमेशा तैयार रहते हैं.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण संविधान के दायरे में रहकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर ही हो रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कोर्ट का फैसला

आने और राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट के बुलावे पर ही अयोध्या जाकर राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया है. मंदिर निर्माण के लिए हिंदुओं ने सैकड़ों वर्षों तक इंतजार किया और अदालत के फैसले की भी प्रतीक्षा की है.

महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि संत-महात्माओं के लिए 5 अगस्त का दिन स्वर्णिम दिन है. जिस तरह से देश में 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस का पर्व मनाया जाता है.

उसी तरह से साधु-संत अब हर साल 5 अगस्त को भगवान श्रीराम की आजादी के दिवस के रूप में मनाएंगे. अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि अयोध्या राम जन्म भूमि की लड़ाई अब खत्म हो गई है.

अब काशी और मथुरा को मुक्त कराने की बारी है. उन्होंने कहा कि काशी और मथुरा हिंदुओं के लिए कलंक है, जिसे अब मिटाना जरूरी है.

महंत नरेंद्र नरेंद्र नरेंद्र गिरी ने साधु संतों से अपील की है कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चलाकर और अदालत से कानूनी लड़ाई लड़कर ही काशी और मथुरा को भी अयोध्या की तरह मुक्त कराएंगे.

इस मौके पर महंत नरेंद्र गिरी ने देशवासियों और रामभक्तों से अपील की है कि वे अयोध्या राम मंदिर के लिए हर संभव सहयोग करें, ताकि अयोध्या में जल्द से जल्द भव्य मंदिर बनकर तैयार हो सके.

उन्होंने कहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने में तीन से चार साल का समय लग सकता है, लेकिन मंदिर का निर्माण पूरा होने पर एक बार फिर से अयोध्या में इसी तरह से भव्य दीपावली मनाई जाएगी.

Post navigation

Previous: वसुंधरा राजे को नहीं खाली करना होगा सरकारी बंगला : गहलोत
Next: PM मोदी :नई शिक्षा नीति से कैसे मिलेगा फायदा बताएंगे आज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.