Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी लगा दिया टिकटॉक पर बैन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी लगा दिया टिकटॉक पर बैन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की एप टिकटॉक पर बैन लगाने का आदेश दे दिया है. उन्होंने इस ऐप को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है.

आदेश के मुताबिक अमेरिका टिकटॉक चलाने वाली चीन की कंपनी बाइट डांस के साथ अगले 45 दिनों तक कोई कारोबार नहीं करेगी.

ट्रंप ने आरोप लगाया है कि टिकटॉक यूजर्स के डेटा को चीन की सरकार को देती है. बता दें कि भारत ने भी पिछले महीने टिकटॉक पर बैन लगा दिया था.

कोरोना के प्रकोप के बाद से ही ट्रंप चीन से बेहद नाराज़ चल रहे हैं. उन्होंने खुलेआम कई बार चीन पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है.

एक हफ्ते पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को बैन करने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि वो कई सारे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं.

गुरुवार को ट्रंप ने चीन की एक और ऐप WeChat को भी बैन करने का आदेश दिया. टिकटॉक पर बैन लगाने के बाद ट्रंप ने कहा पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (चीन) में कंपनियों द्वारा विकसित और स्वामित्व वाली मोबाइल एप्लिकेशन से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था को खतरा बना रहता है.

बैन का आदेश देते हुए ट्रंप ने ये भी कहा कि टिकटॉक के डेट जमा करने से चीन, अमेरिका के सरकारी कर्मचारियों को ट्रैक कर सकती है.

इसके अलावा व्यक्तिगत जानकारी इकट्ठा करने से ब्लैकमेल, या कॉर्पोरेट जासूसी का खतरा बना रहता है. फिलहाल बाइटडांस की तरफ से इस बैन को लेकर कोई प्रक्रिया नहीं आई है.

पिछले हफ्ते ट्रंप के टिकटॉक को बैन करने के संकेत के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि वो इस ऐप के अमेरिकी कारोबार को खरीदने की तैयारी में है.

लेकिन इस बारे अभी तक कोई डील नहीं हो पाई. अमेरिका में टिकटॉक के करीब 8 करोड़ यूजर्स हैं. टिकटॉक इंडिया बिजनस की वैल्यू 10 अरब डॉलर के करीब मानी जा रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: PM मोदी :नई शिक्षा नीति से कैसे मिलेगा फायदा बताएंगे आज
Next: देश में कोरोना हुआ 20 लाख पार 62 हजार 538 नए मामले आए सामने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.