Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 9 अगस्त को PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लांच करेंगे ये बेहतरीन स्कीम, पढ़े पूरी खबर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

9 अगस्त को PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लांच करेंगे ये बेहतरीन स्कीम, पढ़े पूरी खबर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
DSADSADSA

रविवार 9 अगस्त को सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तपोषण सुविधा को शुरू करेंगे। जुलाई में कृषि आधारभूत ढांचे के लिए सरकार ने रियायती ऋण का विस्तार करने के लिए एक लाख करोड़ के कोष के साथ कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की स्थापना को स्वीकृति दी थी।

इसके साथ ही पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के अंतर्गत, 8.5 लाख करोड़ किसानों के लिए छठी किस्त के रूप में 17,000 करोड रुपये भी जारी करेंगे। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए 20 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज में शामिल है। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की मियाद 10 वर्षों तक यानी 2029 तक है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में कृषि क्षेत्र से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में सहायता मिलेगी।

इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र में प्राइवेट निवेश और नौकरियों को प्रोत्साहित करना है। इसके तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, किसान समूहों, किसान उत्पादक संगठनों (FPO), कृषि-उद्यमियों, स्टार्टअप्स और एग्री-टेक खिलाड़ियों को ऋण के रूप में तक़रीबन 1 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। चार सालों में ऋण वितरित किया जाएगा। मौजूदा वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये और अगले तीन वित्तीय वर्षों में हर साल में 30,000 करोड़ रुपये के ऋण बांटे जाएंगे।

Post navigation

Previous: देश में कोरोना हुआ 20 लाख पार 62 हजार 538 नए मामले आए सामने
Next: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को दिए ये सख्त निर्देश, निर्देशों का पालन न करने पर होगी कार्यवाही

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.