Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जोधपुर जिले में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री को कोरोना ने बनाया शिकार
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जोधपुर जिले में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री को कोरोना ने बनाया शिकार

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
REWDFESC

राजस्थान के जोधपुर शहर में एक बड़ी न्यूज सामने आई है. जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है.  बता दे कि जोधपुर जिले में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को कोरोना ने अपना शिकार बना लिया है. इस घटना से उनके समर्थकों के बीच सनसनी फैल गई है. फिलहाल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना के अनुसार, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का जोधपुर स्थित एम्स में उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि वो बीते 2 दिनों से जैसलमेर दौरे पर थे.

बता दे कि कैलाश चौधरी ने महामारी कोरोना से संक्रमित होने की सूचना स्वंय ट्वीट कर दी है. उन्होंने बताया है कि बीती रात्रि हमारे बॉडी में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण मिले है. इसके पश्चात मैंने कोरोना का  परीक्षण कराया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई. साथ ही उन्होंने कहा है कि कृपया मेरे सम्पर्क में आए सभी मित्रगण अपने परिजनों से दूरी बनाए रखें एवं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं. मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने वाले सभी शुभचिंतकों का आभार. साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांस लेने में थोड़ी तकलीफ के साथ बुखार है. मैं चिकित्सालय में डॉक्टरों की देखरेख में हेल्थ सुविधा का लाभ ले रहा हूं. आप सभी से गुजारिश है कि परेशान न हो. अत्यंत जरूरी काम होने पर आप फोन कर सकते हैं.

इसके अलावा आज प्रातह न्यूज सामने आई थी, कि राजस्थान में महामारी के संक्रमण से शुक्रवार को दस और लोगों की मृत्यु हो गई है. जिससे प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की कुल तादाद 767 हो गई है. इसके साथ ही 1181 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 50157 हो गयी. एक अफसरों ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे तक एक दिन में प्रदेश में 10 और संक्रमितों को मृत्यु हुई है. साथ ही, अलवर में 2, कोटा में 2, भरतपुर में 2, नागौर में 2 तथा धौलपुर व राजसमंद में एक व्यक्ति सम्मिलित है.

Post navigation

Previous: प्रखर राष्ट्ररवादी छवि वाले नेता योगी आदित्यनाथ को चुना गया देश का सबसे लोकप्रिय CM
Next: मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए झमाझम बारिश की दी चेतावनी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.