Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Realme 6i की 12 बजे से शुरू होगी सेल आज मिलेगी दमदार बैटरी
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

Realme 6i की 12 बजे से शुरू होगी सेल आज मिलेगी दमदार बैटरी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

रियलमी के लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme 6i को आज फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.

कंपनी ने फोन को पिछले महीने के आखिर में लॉन्च किया है. फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है. फोन की खरीद पर फ्लिपकार्ट ऑफर भी दे रहा है.

Realme 6i के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है. इसके दूसरे वेरिएंट 6GB रैम और 64GB को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

फोन को खरीदने पर Citi क्रेडिट और डेबिट कार्ड के तहत 10% की सेविंग, वहीं ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया भी दिया जा रहा है.

सेल फ्लिपकार्ट पर 12 बजे से शुरू होगी.

इतना ही नहीं यहां पर बैंक ऑफर के तहत 5% का अनलिमिटेड कैशबैक भी दिया जा रहा है. कंपनी ने फोन को दो वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज और 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट.

स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 90.5 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है. फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Realme UI के साथ मौजूद है. स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है. फोन में ऑक्टा-कोर मीडिया टेक हेलियो G90T SoC प्रोसेसर दिया गया है.

रियलमी 6i के कैमरे की बात करें तो इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है. फोन में 16 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा है जिसमें AI ब्यूटी मोड और HDR सेल्फी मोड फीचर्स हैं.

पावर के लिए स्मार्टफोन में 4,300mAh की बैटरी है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, 4G LTE, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, Glonass और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार पर राष्ट्रपति को न बुलाए जाने को लेकर उठाये कई सवाल
Next: सुशांत सिंह राजपूत : संजय राउत ने दिया बड़ा बयान कहा अपने पिता की दूसरी शादी से नहीं थे खुश

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.