Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मासूम का अपहरण व गैंगरेप का मामला आया सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मासूम का अपहरण व गैंगरेप का मामला आया सामने

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (4)

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मासूम का अपहरण और उसके साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं.

उधर, रविवार को पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्केच जारी किए हैं. पुलिस ने बताया कि चश्मदीदों के बयानों के आधार पर तीन तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए गए हैं. इस सिलसिले में एडीजी भी हापुड़ पहुंचे थे. आरोपियों के नाम क्या है? पुलिस अभी इसका पता भी नहीं लगा सकी है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. बच्ची को नाजुक हालत में छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए.

बलात्कार के आरोपी की तलाश में पुलिस टीम की कमान संभाल रहे गढ़मुक्तेश्वर के सर्कल ऑफिसर पवन कुमार ने कहा कि दो महिलाओं के बयानों के आधार पर आरोपियों के स्केच बनाए गए. इन्हीं महिलाओं ने बच्ची को बाइक पर ले जाते हुए देखा था.

पुलिस जिलेभर में आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस खासकर बॉर्डर इलाकों में गहन जांच कर रही है. मामले में पीड़िता के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी पीड़िता के परिचित हो सकते हैं.

बतादें कि हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में 7 अगस्त को 6 साल की बच्ची तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया था. बच्ची को गंभीर हालत में हापुड़ से मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था.

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि जब बच्ची को भर्ती कराया गया था तो उसे अंदरूनी और बाहरी चोट लगी हुई थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी बच्ची को उस वक्त बाइक पर बिठाकर ले गए जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गौतमबुद्ध नगर जिले के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह कोरोना पॉजिटिव
Next: भारत में 24 घंटे में आए 62 हजार नए मामले एक हजार की हुई मौत

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.