Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर: शिवराज ने 20-50 की तैयारी की शुरू खराब परफॉर्मेंस सरकारी कर्मचारी होंगे बाहर
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

बड़ी खबर: शिवराज ने 20-50 की तैयारी की शुरू खराब परफॉर्मेंस सरकारी कर्मचारी होंगे बाहर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर. शिवराज सरकार 20-50 के फॉर्मूले पर अमल करने जा रही है. वो 20 साल की नौकरी और 50 साल की उम्र पार कर चुके कर्मचारियों का परफॉर्मेंस चेक करने जा रही है.

सरकार सख्ती के मूड में है. जिन कर्मचारियों का परफॉर्मेंस ठीक है, उन्हें रखा जाएगा. खराब परफॉर्म करने वाले और मेडिकली अनफिट कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी है.

सामान्य प्रशासन विभाग ने 20-50 के फॉर्मूले का आदेश जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि 20 साल की नौकरी और 50 साल की उम्र पार कर चुके कर्मचारियों का परफॉर्मेंस अब चेक किया जाएगा.

जिन कर्मचारियों का परफॉर्मेंस ठीक नहीं है यानि सीआर नंबर 50 से कम है, उन्हें नौकरी से बाहर किया जा सकता है. इसी तरह जो कर्मचारी मेडिकली अनफिट हैं और एक बार इलाज के बाद भी अगर बार-बार पड़ रहे हैं तो उनका साल के अंत में चेकअप कराया जाएगा.

ऐसे कर्मचारियों के पास 20 साल की नौकरी के बाद खुद रिटायरमेंट लेने का ऑप्शन रहेगा. अगर कर्मचारी खुद रिटायरमेंट नहीं लेते हैं तो 25 साल की नौकरी पूरी होते ही सरकार मेडिकल चेकअप करा कर कर्मचारियों को बाहर कर देगी.

शिवराज सरकार कोरोना महामारी के दौरान बिगड़ी राज्य की वित्तीय व्यवस्था के बाद कर्मचारियों से जुड़े 20-50 के फॉर्मूले पर सख्त दिख रही है.

सीआर का नंबर गणित भी विभाग ने बदला है. बदले हुए गणित के हिसाब से कर्मचारी के नौकरी ज्वॉइन करने से लेकर 20 साल तक के उसके सीआर के अंक जोड़कर ही उसके कामकाज यानि परफॉर्मेंस का आंकलन होगा.

यदि 50 नंबर से कम आए तो कर्मचारी की नौकरी खतरे में होगी. सीआर में 50 या उससे ऊपर नंबर लाने वाले सभी कर्मचारी सुरक्षित रहेंगे. अभी तक 3 साल की CR को ही परफॉर्मेंस में जोड़ा जाता था. इसे बढ़ाकर 20 साल कर दिया गया है.

4 कैटेगरी के लिए अलग-अलग नंबर
सामान्य प्रशासन विभाग फरफॉर्मेंस तय करने के लिए 4 श्रेणियां (कैटेगरी) तय की हैं.
1- क (A) श्रेणी के लिए पांच नंबर
2-ख(B) कैटेगरी के लिए चार नंबर
3-ग (C) कैटेगरी के लिए तीन नंबर
4-घ (D) कैटेगरी के लिए दो नंबर

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान : सचिन पायलट ने राहुल गांधी से की मुलाकात
Next: देश में पिछले 24 घंटे में आए 61 हजार नए मरीज 834 की हुई मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.