Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश एक बार फिर हुआ शर्मसार राजस्थान में पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

देश एक बार फिर हुआ शर्मसार राजस्थान में पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

राजस्थान के बारन जिले में 19 वर्षीय युवक ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद नाजुक अवस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटना मंगलवार को शाहाबाद क्षेत्र में हुई.

शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कजोड़मल के अनुसार दुष्कर्म किए जाने के बाद बच्ची के शरीर से भारी मात्रा के खून बह रहा था और उसे मंगलवार की रात बारन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अधिकारी ने कहा कि बाद में बच्ची को कोटा स्थित जे के लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया. उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर को बच्ची की एक सर्जरी की गई और दो और सर्जरी की जाएगी.

शाहाबाद के थाना प्रभारी हरि प्रसाद राणा ने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि बच्ची आदिवासी समुदाय की है

वह मंगलवार को सुबह पांच बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, जब नशे में धुत आरोपी ने उस पर हमला किया. राणा ने कहा कि आरोपी भी उसी समुदाय का है.

उन्होंने कहा कि आरोपी कथित तौर पर बच्ची को ‘माबारी केंद्र’ के भीतर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर आई तब उसके परिवार वालों ने मंगलवार की रात पुलिस थाने में संदिग्ध के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई.

Post navigation

Previous: मऊ जिले में बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल सहायता में जुटा प्रशासन
Next: यूपी के निजी स्कूलों से फीस वसूली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.