Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महिलाओं के साथ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न को लेकर बीजेपी ने लगाया केजरीवाल पर आरोप
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

महिलाओं के साथ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न को लेकर बीजेपी ने लगाया केजरीवाल पर आरोप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
arvind-kejriwal

आम आदमी पार्टी के एक नेता पर कथित दुष्कर्म का आरोप लगने पर दिल्ली बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि जब आम आदमी पार्टी के नेताओं का नाम महिलाओं के साथ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, बदसलूकी, मारपीट जैसे मामलों में सामने आते हैं तो मुख्यमंत्री केजरीवाल चुप्पी साध लेते हैं.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने मीडिया को जारी बयान में कहा आम आदमी पार्टी के उन नेताओं की फेहरिस्त लंबी है जिन्होंने यह साबित किया है

कि यह पार्टी महिला विरोधी है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऐसे नेताओं को स्वयं संरक्षण देते हैं. यह बेहद ही शर्मनाक है

कि मुख्यमंत्री केजरीवाल एक तरफ महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं तो दूसरी ओर उनके पार्टी के नेता ही दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में संलिप्त पाए जाते हैं

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दुष्कर्म के आरोपी मुकेश टोकस को आम आदमी पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को जनता सुरक्षा के लिए चुना है

न की अपराधियों को सुरक्षा के लिए उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की महिला सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ अखबारों के 3-4 पन्नों के विज्ञापन, बड़े-बड़े होर्डिंग्स में ही दिखती है, हकीकत में नहीं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम गहलोत ने की बैठक कहा हमें दिल बड़ा रखना साथ मिलकर चलना है
Next: साप्ताहिक पत्रिका मार्मिक के 60 साल पूरा होने पर उद्धव ठाकरे ने कही बड़ी बात

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.