Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत : रिया चक्रवर्ती से ईडी ने की पूछताछ सामने आई फ़ोन डिटेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत : रिया चक्रवर्ती से ईडी ने की पूछताछ सामने आई फ़ोन डिटेल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नई जानकारियां सामने आ रही हैं. इस केस की जांच चार अलग-अलग एजेंसिया कर रही है- ईडी, सीबीआई, बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस. उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट किसी एक एजेंसी को जांच का जिम्मा सौंप सकती है.

इस बीच ईडी को रिया चक्रवर्ती के फोन कॉल को लेकर और भी कई जानकारियां हाथ लगी है. मीडिया रिपोर्ट में ईडी के सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि जिस दिन सुशांत की मौत हुई थी, उसी दिन रिया ने एक खास नंबर पर एक घंटे से ज्यादा वक्त तक बातचीत की थी.

यहां तक कि जब टीवी पर सुशांत सिंह की आत्महत्या की ब्रेकिंग चल रही थी, तब भी रिया इस खास नंबर पर बात कर रही थी.

मौत वाले दिन कितने कॉल्स?

सुशांत की मौत 14 जून को हुई. एबीपी न्यूज़ के मुताबिक मौत के दिन रिया चक्रवर्ती को मोबाइल पर 7 कॉल्स आए. जबकि रिया ने अपने फोन से 9 कॉल्स दूसरे को किए. सुशांत की मौत वाले दिन रिया ने राधिका मेहता नाम की महिला से 1 घंटा 36 सेकेंड बात की. सुशांत की मौत से 24 घंटे पहले और 24 घंटे बाद रिया की किसी से इतनी लंबी बात नहीं हुई.

एक घंटे की लंबी बात

राधिका और रिया के बीच इस दौरान तीन बार बात हुई. सुशांत की मौत वाले दिन सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर राधिका ने रिया को पहला कॉल किया इस दौरान इन दोनों के बीच 30 मिनट 55 सेकेंड लंबी बातें हुई. इसके बाद 8 बजकर 8 सेकेंड पर रिया ने राधिका मेहता को कॉल किया.

इस बार ये बातचीत करीब 30 मिनट चली. तीसरी बार रिया ने 8 बजकर 38 मिनट फिर से राधिका मेहता को कॉल किया इस बार दोनों के बीच 5 मिनट 41 सेकेंड तक बात हुई. ये राधिका मेहता कौन है इसके बारे में फिलहाल पता लगाया जा रहा है.

पिछले एक साल के दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को सिर्फ 142 बार कॉल किया था, जबकि उनके स्टाफ़ को 502 बार कॉल किया गया था. इसके साथ ही उन्होंने अपने भाई से 800 बार फोन पर बात की जबकि अपनी मां को 890 बार कॉल की.

यही नहीं सुशांत के सेकेट्री से भी रिया बात करती रहती थी. सूत्रों के मुताबिक​ रिया ने पिछले एक साल में सुशांत की ​सेकेट्री से 148 बार बात की थी.

रिया पर FIR के मुंबई ट्रांसफर पर जवाब

सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. रिया ने अपने खिलाफ पटना में दायर एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की बात कही है.

सीबीआई ने भी कहा कि इस मामले से जुड़ी ज्यादातर चीजें मुंबई में ही हुई हैं, ऐसे में यह बिहार पुलिस की जांच क्षेत्र में नहीं आता है. सीबीआई और ईडी को जांच करने दिया जाए.

पंखे से लटका मिला था सुशांत का शव

बता दें कि सुशांत सिंह (34) का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा में उनके फ्लैट की छत से लटका मिला था. इसके बाद से ही मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इस केस में अब तक कम से कम 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पर काफी सवाल उठ रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: साप्ताहिक पत्रिका मार्मिक के 60 साल पूरा होने पर उद्धव ठाकरे ने कही बड़ी बात
Next: लालकिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 4 हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.