Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत मामला : संदिग्ध महिला की खबरे आई थी सामने अब हुआ एक और बड़ा खुलासा
  • क्राइम
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत मामला : संदिग्ध महिला की खबरे आई थी सामने अब हुआ एक और बड़ा खुलासा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
susant-nee-1596438728

सुशांत सिंह राजपुत केस से जुड़ा एक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों और वीडियो से खुलासा हुआ है

कि सुशांत सिंह राजपूत ने जिस दौरान कथित आत्महत्या की उस दौरान एक संदिग्ध महिला उनकी बिल्डिंग में जाती हुई दिखाई दी थी. पिछले कई दिनों से इस महिला को पहचानने की कोशिश हो रही है. लेकिन अब मुंबई पुलिस सूत्रों की माने तो इस इस महिला की पहचान हो गई है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस महिला का नाम जमीला है. ये महिला रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की दोस्त है. सूत्रों ने बताया कि जमीला अपनी अन्य दोस्त प्रियंका खेमानी और महेश शेट्टी के साथ मौत की खबर सुनकर उन्हें देखने आई थी.

हालांकि, वहां मौजूद पुलिस की टीम ने उन्हें सुशांत के घर में घुसने नहीं दिया और वह घर के स्टाफ से मिलने के बाद वहां से चली गई.

वहीं, सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सुशांत और रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शौविक और जमीला के साथ कई अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं. सुशांत और रिया रिलेशनशिप में थे. सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई अन्य आरोप लगाए हैं.

https://www.instagram.com/p/BxBpCojHhsG/?utm_source=ig_embed

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय भी रिया, शौविक और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी है.

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. पुलिस ने उसे आत्महत्या करार दिया था. लेकिन मुंबई पुलिस की जांच से अंसतुष्ट होने के बाद सुशांत के परिवार ने बिहार में केस दर्ज करवाया, जिसके बाद कई परतें खुल रही हैं. बिहार सरकार की सिफारिश पर अब इस मामले में सीबीआई भी जांच में जुट गई है.

Post navigation

Previous: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी रुई की आड़ में बिहार ले जा रहे अवैध शराब 2 हुए गिरफ्तार
Next: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आ रही लगातार तेज़ी एक दिन में एक हजार से ज्यादा मौतें

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.