Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम विभाग : प्रदेश में बारिश की संभावना 12 जिलों में हुआ ऑरेंज अलर्ट
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मौसम विभाग : प्रदेश में बारिश की संभावना 12 जिलों में हुआ ऑरेंज अलर्ट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

अगस्त महीने में राजस्‍थान में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है. मानसून प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अपनी सक्रियता दिखा रहा है.

मौसम विभाग ने शु्क्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 21 अगस्‍त को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों के लिए ऑरेंज तो पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, इनमें अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, बारां, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिले में मध्यम से तेज मेघगर्जन के अलावा भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में कुछ एक स्थानों पर भारी से भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यहां कहीं कहीं मेघगर्जन और भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर, पाली, जालोर और जोधपुर में बारिश हो सकती है प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से स्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होता नजर आ रहा है.

प्रदेश में अब तक 5 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है. इनमें चूरू में 40 फीसदी, जयपुर में 26, नागौर में 22, सीकर में 21 और जोधपुर में सामान्य से 15 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान : 247 कृषि उपज मंडियों के व्यापारियों ने मंडी बंद रखने का लिया निर्णय जाने क्या है पूरा मामला
Next: क्या अमेरिका-ब्राजील को पीछे छोड़ भारत कोरोना वायरस के मामले में पहले स्थान पर पहुंचा यहां जाने

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 15 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 16 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.