Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिलीप कुमार के भाई असलम खान कोरोना से संक्रमित हुआ निधन
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दिलीप कुमार के भाई असलम खान कोरोना से संक्रमित हुआ निधन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

हिंदी सिनेमा के लीजेंड एक्टर दिलीप ​कुमार के परिवार से दुखद खबर सामने आ रही है. खबर है दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का निधन हो गया है.

उन्होंने आज सुबह दुनिया को अलविदा कहा. उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी थी और वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे. असलम खान की उम्र करीब 90 साल थी. पिछले कुछ दिनों से वह मुंबई के लीलावती अस्पताल भर्ती थे.

उनके निधन की खबर से परिवार को गहरा सदमा लगा है. असलम खान के भाई एहसान खान के साथ लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. वे भी कोरोना संक्रमित हैं. एहसान खान की भी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

Aslam Khan, younger brother of veteran actor Dilip Kumar passed away early morning today. He had diabetes, hypertension and ischaemic heart disease and had tested positive for #COVID19: Lilavati Hospital, Mumbai #Maharashtra

— ANI (@ANI) August 21, 2020

दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान और असलम खान दोनों का COVID-19 टेस्ट हाल ही में पॉजिटिव आया था. इसी के बाद ही उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. असलम और एहसान खान दोनों को ही सांस फूलने की शिकायत की थी.

दिलीप कुमार 97 साल के हो चुके हैं और पत्नी सायरा बानो की देखरेख में रहते हैं. वे सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और प्रशंसकों को पोस्ट कर अपनी हेल्थ अपडेट देते रहते हैं.

Post navigation

Previous: क्या अमेरिका-ब्राजील को पीछे छोड़ भारत कोरोना वायरस के मामले में पहले स्थान पर पहुंचा यहां जाने
Next: सुशांत सिंह राजपूत : बिहार डीजीपी ने अपने औकात वाले बयान पर कही ये बात

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.