Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
rain

अगस्त महीने में राजस्‍थान में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है. मॉनसून प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अपनी सक्रियता दिखा रहा है. मौसम विभाग ने शु्क्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई थी.

जिसके बाद आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है. लेकिन खासतौर पर दक्षिण राजस्थान के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 22 अगस्‍त को 4 जिलों के लिए रेड तो 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दक्षिण राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में आज अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.मौसम विभाग ने मॉनसून की सक्रियता को देखते हुए प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, जयपुर, झालावाड़, कोटा, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में भारी बारिश हो सकती है. कुछ एक स्थानों पर मूसलाधार बारिश के भी आसार हैं.

लगभग एक महीने से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे बांसवाड़ा जिले में अब जाकर अच्छी बारिश का दौर शुरु हुआ है. कल शाम करीब सात बजे से मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिला था. जो तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक जारी रहा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने गणपति बप्पा का किया स्वागत
Next: बहराइच के कई दर्जन गांवों में नेपाल से छोड़ने से मची तबाही

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.