Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कंगना रनौत का नेपोटिज्म वाला ट्वीट काफी तेज़ी से हो रहा वायरल कहा नारकोटिक्स टेस्ट हुआ तो कई पहुंचेंगे जेल, होंगे बड़े खुलासे
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कंगना रनौत का नेपोटिज्म वाला ट्वीट काफी तेज़ी से हो रहा वायरल कहा नारकोटिक्स टेस्ट हुआ तो कई पहुंचेंगे जेल, होंगे बड़े खुलासे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद इस मामले में अब सुशांत डेथ मिस्ट्री ने नया मोड ले लिया है. सुशांत केस पर अपनी प्रतिक्रिया देने और लगातार बॉलीवुड में नेपोटिज्म की चर्चा कर कई हैरान कर देने वाले खुलासे करके सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत ने सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर फिर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि बॉलीवुड में नारकोटिक्स टेस्ट हो गया तो कई सारे सितारे जेल में होंगे.

कंगना रनौत ने अपनी बात बेबाकी से दुनिया के सामने रखती हैं. सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने पीएमओ को टैग करते हुए लिखा- अगर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड में आ गया तो कई A लिस्टर जेल में पहुंच जाएंगे. अगर ब्लड टेस्ट हुआ तो कई बड़े खुलासे होंगे. उम्मीद करती हूं कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड के इस गटर को भी साफ किया जाए.

कंगना ने इस ट्वीट के जरिए सिर्फ A लिस्टर कहकर बॉलीवुड के बड़े सितारों को कटघरे में खड़ा कर दिया है. कंगना के इस ट्वीट पर सुशांत के फैंस भी कमेंट कर रहे हैं आपको बता दें कि कंगना ने इससे पहले कुछ ट्वीट कर खुलासा किया था कि जब मैं नाबालिग थी तो मेरे मेंटॉर इतने खतरनाक बन चुके थे कि वह मेरी ड्रिंक में ड्रग्स मिला देते थे, ताकि मैं पुलिस के पास न जा सकूं.

If narcotics Control Bureau enters Bullywood, many A listers will be behind bars, if blood tests are conducted many shocking revelations will happen. Hope @PMOIndia under swatchh Bharat mission cleanses the gutter called Bullywood.

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 26, 2020

जब मैं सफल हो गई और फेमस फिल्म पार्टीज में जाने लगी तो मुझे उस समय बॉलीवुड की भयानक दुनिया, ड्रग्स, अय्याशी और माफिया जैसी चीजों से सामना हुआ. कंगना ने इस मामले पर नारकोटिक्स विभाग की मदद करने की भी बात करते हुए सेंट्रल गर्वमेंट से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया आज मना रही अपना 40वां जन्मदिन
Next: सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती को कहा हत्यारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.