Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जातिवाद को बढ़ावा दे रही है यूपी की बीजेपी सरकार : संजय सिंह
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जातिवाद को बढ़ावा दे रही है यूपी की बीजेपी सरकार : संजय सिंह

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
PTI21-08-2020_000097B

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जातिवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में ठाकुरों का सम्मान व अन्य जातियों का अपमान किया जा रहा है.

सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने कहा कि गोरखपुर से भाजपा विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल का दर्द सबके सामने है. उन्होंने कहा सत्ता पक्ष का एक विधायक कितना बेबस है कि खुलेआम कह रहा है कि उत्तर प्रदेश में ठाकुरों का राज चल रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जाति देखकर अपराधी छोड़े जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है.

एक अन्य सवाल के जवाब में सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एसटीएफ को स्पेशल ठाकुर फोर्स कहा था जिस पर मुख्यमंत्री नाराज हो गये थे, लेकिन अब उनके इलाके से विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल स्वयं प्रदेश की पुलिस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं कि वो ठाकुरों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करती है.

UP BJP Government doing caste politics says sanjay singh of Aam Aadmi party

बता दें कि पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह यूपी की राजनीति को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी सवाल उठाया था. साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार पर जातिवादी राजनीति का आरोप लगाया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम योगी आदित्यनाथ देश में हुए भ्रष्टाचार को देख अब हुई सख्त कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
Next: 50 साल तक विपक्ष में ही बैठी रहेगी कांग्रेस : गुलाम नबी आज़ाद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.